War 2 Star Cast: फिल्म में हुई Kiara Advani की एंट्री, धमाकेदार अंदाज में आएंगी नजर

War 2 star cast

War 2 Star cast: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म वॉर 2 इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है और फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले ही रितिक रोशन के साथ इस मूवी में जूनियर एनटीआर के जुड़ने की खबरें सामने आई थी। अब खबर आ रही है कि एक और सितारे की इस फिल्म में एंट्री हो गई है। दरअसल, यह एक एक्ट्रेस हैं, जो अपने हुस्न का जलवा फिल्म में बिखेरती नजर आएंगी।

वॉर 2 में कियारा की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर 2 में जूनियर एनटीआर के बाद अब कियारा आडवाणी की एंट्री हो गई है। आदित्य चोपड़ा ने अपने स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को चुना है। उनका मानना है कि वह इस फिल्म में फिट बैठती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

दर्शकों को है इंतजार

वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की बात करें तो इसमें टाइगर जिंदा है, एक था टाइगर, वॉर और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यही वजह है कि स्पाई यूनिवर्स की आने वाली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

कियारा आडवाणी को इस फिल्म में कास्ट करने की एक वजह यह भी है कि इस समय सफलता के मामले में वह टॉप पर चल रही हैं। अब कियारा के फिल्म में आने के बाद रितिक रोशन जूनियर एनटीआर और उनकी जोड़ी को फिलहाल चल रही चर्चित फिल्मों में सबसे हॉटेस्ट कास्ट कहा जा रहा है। स्टार कास्ट के अलावा इस फिल्म से जुड़ी एक और बात यह है कि चर्चित डायरेक्टर अयान मुखर्जी फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की जितनी भी फिल्में अभी आई है। उसमें हर एक्ट्रेस को अपनी अलग ही छाप छोड़ते हुए देखा गया है। अब कियारा फिल्म में क्या कमाल दिखाती हैं, ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews