कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के शादी की जानकारी लीक, हल्दी-मेहंदी के डेट का खुलासा, इन गानों पर होगा डांस

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के शादी की जानकारी लीक, हल्दी-मेहंदी के डेट का खुलासा, इन गानों पर होगा डांस

Kiara Advani Siddharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड के लवी-डवी कपल कियारा आडवाणी और और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी को लेकर काफी सुखियों में है। दोनों की शादी की तारीख कुह दिन पहले ही घोषणा हुई है। अब इनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख भी लीक हो चुकी है। हालांकि अब तक जोड़े से अपनी शादी के बारे में कोई भी ऑफिशियल घोषणा की है। फैंस को भी उनकी शादी का इंतजार है। ग्रैन्ड वेडिंग का आयोजन राजस्थान के जैसलमर होटल में 6 फरवरी 2023 को होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहंदी, संगीत और हल्दी का आयोजन 4 और 5 फरवरी को हो सकता है। फैंस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। पिछले साल से ही दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि 6 फरवरी को शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से सम्पन्न होगी। जिसमें परिवार से लेकर कई बड़ी हस्तियाँ भी शामिल हो सकती है।

शादी के बाद रिसेप्शन भी शानदार तरीके से आयोजित किया जाएगा। कपल भी शादी के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों अपनी ही फिल्म “शेरशाह” के गाने “रात लम्बियाँ”  पर डांस परफॉरमेंस करेंगे। बता दें कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews