2024 में शुरू होगी ‘Kick 2’ की शूटिंग, फिर धूम मचाएगी सलमान-नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी

Kick 2

Kick 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा अपनी फिल्मों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। उनकी हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। लंबे समय से वह कोई भी हिट देने में कामयाब नहीं हो पाए हैं लेकिन फिर भी उनकी हर फिल्म पर दर्शक प्यार लुटाते नजर आते हैं। ‘किक’ सलमान की ऐसी फिल्मों में से एक है जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचाया था। लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार किया जा रहा है और अब हाल ही में इससे जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

सलमान खान की फिल्म ‘किक’ 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की है कि ‘किक 2’ की शूटिंग 2024 में शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की अपडेट सामने आने के बाद सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने शेयर की पोस्ट

2023 अलविदा कहते-कहते सलमान खान के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने लाया है। मेकर्स ने प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडल के जरिए ‘किक 2’ की शूटिंग को लेकर जानकारी दी है। इसमें 2024 में शूटिंग शुरू होने के बारे में दिया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले सलमान खान ने खुद बताया था कि ‘किक 2’ समेत कुछ अन्य फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिन पर वह काम करने वाले हैं। वहीं अब मेकर्स ने भी इस बारे में कंफर्मेशन दे दिया है।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

भाईजान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों में देखा जाने वाला है। किक 2 के अलावा वह दबंग 4, प्रेम की शादी, टाइगर वर्सेज पठान, द बुल जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। एक्टर की इन सारी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। आखिरी बार उन्हें टाइगर 3 में देखा गया था। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस जबरदस्त धमाल मचाया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews