Salaar Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार के नाम से मशहूर प्रभास अपनी फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद कोई भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। उनकी फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर माहौल तो काफी अच्छा बनाया गया था, लेकिन यह फिर भी दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई। अब उनके आने वाली फिल्म ‘सालार’ से दर्शकों को और खुद एक्टर को भी काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। दर्शक लंबे समय से इस फिल्म की नई रिलीज डेट के अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है और मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
रिलीज हुआ नया पोस्टर
दर्शकों के लिए फिल्म के मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए किया है। इस पोस्ट में नई रिलीज डेट मेंशन की गई है, जिसके बाद यह जाहिर है कि प्रशांत नील सीधा-सीधा शाहरुख खान की आने वाले फिल्म ‘डंकी’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लेश करने वाले हैं।
इस दिन आएगी सालार
फिल्म ‘सालार’ पिछले काफी दिनों से चर्चा में चल रही है। इस मूवी को लेकर फैंस की बेकरारी को देखते हुए अब प्रशांत नील ने एक नई तरकीब निकाली है। टीजर रिलीज करने के बाद उन्होंने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए एक शानदार पोस्ट रिलीज किया है। पोस्टर के कैप्शन में यह लिखा गया है कि इस फिल्म को 22 दिसंबर 2023 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा।
यह पोस्ट देखने के बाद फैंस की बेसब्री कई गुना बढ़ाने वाली है क्योंकि प्रभास का लुक बहुत ही धांसू दिखाई दे रहा है। उनके लुक को देखकर कहा जा सकता है कि वह फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं और भयानक मारधाड़ दिखाई जाने वाली है।
डंकी से होगा क्लेश
कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि इस बार प्रशांत नील शाहरुख खान की फिल्म के साथ क्लेश करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, इसका ऑफिशियल कंफर्मेशन सामने नहीं आया था लेकिन अब ‘सालार’ की रिलीज डेट सामने आने के बाद यह तय हो गया है कि फैंस को इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिलने वाला है।
