काम पर जल्द लौटेंगे king khan, सोशल मीडिया के माध्यम से दिया संकेत

काम पर जल्द लौटेंगे king khan, सोशल मीडिया के माध्यम से दिया संकेत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के किंग खान (king khan) यानी कि शाहरुख खान (shahrukh khan) के फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोशल मीडिया (social media) पर अपनी पिक्चर पोस्ट करते हुए शाहरुख ने लिखा कि वे जल्द ही काम पर वापस आने वाले हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर हलचल मच चुकी है, खासकर उनके फैन्स (fans) बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर बहुत खुश हैं। शाहरुख खान इसके पहले 2018 में फ़िल्म ज़ीरो में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें… निवाड़ी- लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली, कमिश्नर ने दिया जिला खनिज अधिकारी को प्रशंसा पत्र

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की जिसमें वे ‘सॉल्ट एंड पेपर लुक’ में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने बताया कि वे अपनी दाढ़ी को अलविदा कहने वाले हैं क्योंकि वे काम पर वापस आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, ” लोग कहते हैं कि समय को दिन, महीनों और दाढ़ी के हिसाब से नापा जाता है.. इसलिए अब समय है कि मैं दाढ़ी को अलविदा कहूं और काम पर लौटूँ।” आगे उन्होंने अपने फैन्स के लिए लिखा, ” मैं उन सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूँ जो सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैं..आपके काम के दिन और महीने सेफ और स्वस्थ हों… लव यू ऑल।”

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

यह भी पढ़ें… सिंधिया का घर में ही विरोध, अब NSUI ने दिये बेशर्म के फूल और बेशर्म की माला

शाहरुख की इस पोस्ट के बाद उनके फैन्स ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को खचाखच भर दिया है। किंग खान के ये तस्वीर पोस्ट करते ही ताबड़तोड़ कमेंट्स आने लगे थे। फैन्स काफी समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख इसके पहले फ़िल्म ज़ीरो में नजर आए थे अब खबरें हैं कि वे ‘पठान’ में नजर आएंगे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews