OTT पर इस एक्शन ड्रामा ने दी दस्तक, जानें कहां देखें स्पाई मिशन की ये कहानी

विजय देवराकोंडा उसे समय पहले सिनेमाघर में किंगडम से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई दिए थे। अब उनकी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
Kingdom

आजकल थिएटर पर रिलीज किए जाने के बाद फिल्मों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खासतौर पर रिलीज किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि जो जो दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्में नहीं देख पाए हैं उन्हें कहानी कभी भी कहीं भी देखने को मिल जाती है। यह तरह से मेकर्स के लिए कमाई का जरिया भी है। अगर आप भी फिल्में देखने की शौकीन है तो एक शानदार एक्शन ड्रामा फिल्म आपके लिए ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।

2025 में कई सारी फिल्में रिलीज हुई है जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। कुछ ऐसी रही जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। कुछ ऐसी थी जिसने सुर्खियां तो बटोरी लेकिन कहानी में दम नहीं निकला। इनमें से एक फिल्म किंगडम अब ऑनलाइन मौजूद है। तेलुगु भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म विजय देवरकोंडा की है।

ओटीटी पर देखें किंगडम (Kingdom)

इस एक्शन ड्रामा फिल्म में आपको विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव और वेंकटेश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 31 जुलाई को इस सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। इसे लेकर क्रेज तो काफी ज्यादा था लेकिन वैसा रिस्पांस नहीं मिल पाया। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे और अब एक महीने से भी कम समय में इसे OTT पर रिलीज किया जा रहा है।

कहां होगी रिलीज

27 अगस्त यानी कि आज इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाने वाला है। आप इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने इसकी घोषणा करते हुए लिखा आग, सोने और ब्लड के साम्राज्य में एक नया राजा उभर रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कैसी है कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह जासूसी एक्शन थ्रिलर है। इसमें कांस्टेबल से जासूस बने सूर्य की कहानी दिखाई गई है जो अपने खोए हुए भाई शिबवा की तलाश में एक खतरनाक मिशन पर श्रीलंका जाने के लिए तैयार हो जाता है। जहां वह अनजाने में कातिल किंग के बेटे से भीड़ जाता है। रास्ते में उसकी मदद डॉक्टर मधु करती है और दोनों प्यार में पड़ जाते हैं। यह कहानी आप आज से देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews