‘किस किसको प्यार करूं 2’ से जल्द दर्शकों का मनोरंजन करेंगे कपिल शर्मा, फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस

कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो के साथ फिल्मों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब उनकी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 चर्चा में आ गई है। इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
Kis kisko Pyaar Karoon 2

कपिल शर्मा केवल अपने कॉमेडी शो के लिए नहीं बल्कि फिल्मों को लेकर भी दर्शकों के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं। लंबे समय से उनकी फिल्म किस-किस को प्यार करूं 2 (Kis kisko Pyaar Karoon 2) को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल कपिल अब तक जितनी भी फिल्में लेकर आए हैं वह कॉमेडी से भरपूर रही है ऐसे में इस फिल्म के दूसरे किस्त का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोगों के इंतजार की इस एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए अब फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

सोशल मीडिया के जरिए खुद कपिल शर्मा ने फैंस को यह बताया है कि उनकी फिल्म कब आने वाली है। कॉमेडियन ने केवल फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है बल्कि यह भी बताया है कि उन्हें किन चार हीरोइन के साथ नैन मटक्का करते देखा जाएगा। अगर आप इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं तो चलिए जान लेते हैं कि यह कब आने वाली है।

कब आएगी kis kisko Pyaar Karoon 2

साल 2015 में कपिल शर्मा किस-किस को प्यार करूं लेकर आए थे। स्पेलिंग में उन्होंने तीन लड़कियों से शादी की थी और उनकी एक गर्लफ्रेंड बताई गई थी। अब 10 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। मेकर्स अब तक इसके पोस्ट शेयर करते हुए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहे थे। अब यह बता दिया गया है कि यह थिएटर में कब आएगी।

मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

एक्टर की इस शानदार फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। 23 अक्टूबर को इंस्टाग्राम अकाउंट से कपिल ने इसे शेयर करते हुए लिखा डोली उठी दुर्घटना घटी। कैप्शन में यह भी लिखा है कि डबल कन्फ्यूजन चार गुना फन। कैप्शन को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की फिल्म में पहले से भी ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कब देख सकेंगे फिल्म

अगर आप भी इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि इस 12 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। कपिल के साथ मुख्य भूमिका में मनजोत सिंह, आयशा खान, पारुल गुलाटी, त्रिधा चौधरी, हीरा वरीना जैसे कलाकार नजर आएंगे। सभी एक्ट्रेस अलग-अलग लुक में दिखाई दे रही हैं। आयशा मुस्लिम, पारुल क्रिश्चियन, हीरा पंजाबी और त्रिधा हिंदू दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं।

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इन दोनों द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में देखा जा रहा है। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार को आता है। अब सभी को एक्टर की फिल्मों का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews