KKK 15 को मिले शो के फाइनलिस्ट, खतरनाक स्टंट पूरे कर इन सितारों ने मारी बाजी

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में शो को फाइनलिस्ट मिलने की जानकारी सामने आ रही है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
KKK 15

टीवी का सबसे खतरनाक स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपने 15वें सीजन के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। एक साल के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी को अपने खिलाड़ियों के साथ साउथ अफ्रीका में शूटिंग करते देखा जा रहा है। अब इस शो के फाइनलिस्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

टीवी 9 हिंदी डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक शो को अपने टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। 3 ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शो फिलहाल ऑन एयर नहीं हुआ है, ऐसे में फाइनलिस्ट के नाम सामने आना किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। चलिए जान लेते हैं ये खिलाड़ी कौन हैं।

KKK 15 को मिले फाइनलिस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा, टीवी के मशहूर अभिनेता करण वाही और बिग बॉस 19 की फेमस खिलाड़ी फरहान भट्ट ने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है।

सबसे पहले अविनाश ने जीता टिकट

खबरों में बताया जा रहा है कि सबसे पहले अविनाश मिश्रा ने टिकट टू फिनाले अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका की वादियों में अपनी फुर्ती के दम पर वो ये टिकट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। इस सीजन के दूसरे फाइनलिस्ट कारण वाही बने। ये शो उनके लिए अलग नहीं है क्योंकि वो तीसरी बार इसका हिस्सा बने हैं। ऐसे में उन्हें स्टंट्स का जो तजुर्बा है वो फिनाले तक पहुंचने में मददगार साबित हुआ।

फरहान भट्ट का तीसरी फाइनलिस्ट के तौर पर सामने आना सभी के लिए शॉकिंग है। लोगों का कहना था कि खतरनाक स्टंट के आगे वो नहीं टिक पाएंगी। लेकिन अब उनका नाम सामने आने का मतलब है कि वो अपने डर पर जीत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि, इन तीनों हो खिलाड़ियों के नाम पर सस्पेंस अभी भी जारी है क्योंकि ना तो खिलाड़ियों और ना ही शो की तरफ से कोई अनाउंसमेंट किया गया है।

दर्शकों को शो का इंतजार

खतरों के खिलाड़ी 15 की फिलहाल शूटिंग चल रही है लेकिन दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस ये जानना चाहते हैं कि कौन सा खिलाड़ी किस मोड़ पर आकर किस स्टंट की वजह से बाहर हुआ है। साउथ अफ्रीका में चल रही शूटिंग अंतिम पड़ाव पर है और रोहित जल्द ही टीम के साथ पैकअप कर भारत लौटने वाले हैं। इस जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews