KKK 15: टीवी का ये पॉपुलर सितारा खतरों के खिलाड़ी का बना हिस्सा, रियलिटी शो के किंग के नाम से है मशहूर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। इस शो में नजर आने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम लगा था सामने आ रहा है। अब तीसरे कंफर्म खिलाड़ी का नाम सामने आ गया है।
KKK 15

टेलीविजन के चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की इस वक्त हर जगह चर्चा चल रही है। डर और हिम्मत के इस खेल में दर्शक अपने चहेते सितारों को खतरों से खेलता देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। 17 सालों से ये शो छोटे पर्दे पर अपना जादू चला रहा है। अब इसके आने वाले सीजन की चर्चा जोरों पर है।

खतरों के खिलाड़ी का ये 15 वां सीजन होने वाला है। इसमें कौन से कंटेस्टेंट दिखाई देंगे। इसको जानकारी लगातार सामने आ रही है। कुछ सितारों ने शो में आने का मन बना लिया है। वहीं कुछ ऐसे हैं जो फिलहाल शो का हिस्सा नहीं बनना चाहते। इसी बीच एक ओर को कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है।

खतरों के खिलाड़ी को मिला तीसरा कंटेस्टेंट (KKK 15)

खतरों से खेलने वाले दो सितारों का नाम तो पहले ही सामने आ गया है। यह बिग बॉस 18 का हिस्सा रह चुके ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा हैं। आप तीसरे कंटेस्टेंट का नाम भी कंफर्म हो गया है। बताया जा रहा है कि बसीर अली शो के तीसरे कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। जानकारी के मुताबिक शो में उनका नाम फाइनल कर दिया गया है। हालांकि, मेकर्स ने इस बात का ऑफिलअनाउंसमेंट नहीं किया है।

कौन है बसीर अली

बसीर टेलीविजन के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। उन्हें रोडीज राइजिंग और एस ऑफ़ स्पेस जैसे शो में भी देखा जा चुका है। वह रियलिटी शो का जाना माना नाम है। उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल कुंडली भाग्य से मिली है। शौर्य लूथरा के किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। वह सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है होने 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

कब आएगा शो

खतरों के खिलाड़ी का अगला सीजन 27 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी अपने कंटेस्टेंट्स के साथ इंटरनेशनल लोकेशंस पर शूटिंग करने के लिए बिल्कुल तैयार है और वह जल्द ही वहां पहुंचने वाले हैं। अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews