KKK 15: खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगा सोशल मीडिया का ये सितारा, तगड़ी है फैन फॉलोइंग

खतरों के खिलाड़ी के हर सीजन में दर्शकों के बीच पापुलैरिटी हासिल करने वाले सितारे स्टंट करते दिखाई देते हैं। शो का अगला सीजन जल्दी शुरू होने वाला है। जिसमें अब एक सोशल मीडिया सेंसेशन के शामिल होने की खबर सामने आ रही है।
KKK 15

खतरों के खिलाड़ी (KKK 15) टेलीविजन का सबसे चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो है। इस शो में कई सितारे खतरनाक स्टंट करते और डर का सामना करते दिखाई देते हैं। कभी यह स्पीड में चलती हुई गाड़ियों पर स्टंट करते हैं तो कभी खतरनाक जानवरों का सामना करते हैं। इन बड़े-बड़े सितारों को खतरों से खेलते देखना दर्शकों को काफी एक्साइटेड लगता है।

खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो का पिछला सीजन हिट साबित हुआ था और अब दर्शक अगले सीजन और आने वाले कलाकारों को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी हमेशा से इस शो को होस्ट करते आए हैं और अब अगले सीजन से कई सारे सितारों का नाम जुड़ रहा है। अब एक सोशल मीडिया सेंसेशन के शो का हिस्सा बनने की खबर सामने आई है।

ये सितारा बनेगा KKK 15 का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स में खतरों के खिलाड़ी का आने वाला सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसे ऑन एयर कब किया जाएगा फिलहाल इसका अनाउंसमेंट नहीं किया गया है लेकिन कंटेस्टेंट के नाम की चर्चा जोर शोर से चल रही है। अब तक कुछ सितारों के नाम सामने आ चुके हैं जो खतरों से खेलते नजर आएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया सेंसेशन रियाज के शो में शामिल होने की खबर सामने आई है।

रियाज अली बनेंगे शो का हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया सेंसेशन रियाज अली खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन में नजर आने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 27.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। टिकटॉक से उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया था और वहीं से धीरे-धीरे वह सोशल मीडिया के स्टार बन गए। अब बताया जा रहा है कि वह शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Riyaz Aly (@riyaz.14)

नहीं हुआ ऑफिशियल अनाउंसमेंट

फिलहाल कुछ इंस्टाग्राम पेज और मीडिया रिपोर्ट्स में रियाज के शो में शामिल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और शो के मेकर्स की तरफ से उन्हें अप्रोच किया गया है। हालांकि, उनके शो में शामिल होने का कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अगर वो हामी भरते हैं तो यह उनका टेलीविजन डेब्यू साबित होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews