दर्शक नहीं देख पाएंगे KKK15 और बिग बॉस 19? दोनों शो पर लग सकता है ताला, फैंस को लगा झटका

टीवी के दो सबसे चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस पर संकट मंडराता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस साल यह दोनों शो नहीं आएंगे।
KKK15 and Bigg Boss

खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस दो ऐसे रियलिटी शो है जिन्हें पसंद करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। यंग जनरेशन के बीच इनकी जबर्दस्त फैन फॉलोइंग है। हर साल दर्शक उनके शुरू होने का इंतजार करते हैं। नया साल शुरू होते ही एक बार फिर इन दोनों शो की चर्चा निकल पड़ी है और फैंस में काफी एक्साइटमेंट भी है।

दोनों रियलिटी शो का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक तगड़ा झटका लगा है क्योंकि खबर आ रही है कि इस साल यह दोनों शो अपने नए सीजन के साथ नहीं आएंगे। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान है। यह दोनों इस साल शायद ही दर्शकों का मनोरंजन करेंगे या फिर इसमें देरी भी हो सकती है।

नहीं आएगा KKK15 और बिग बॉस

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी का सीजन 15 और बिग बॉस का सीजन 19 इस साल शुरू होने में थोड़ी परेशानी आ रही है। बनिजय एशिया और एंडमोल इंडिया भारत में भारत में इन दोनों टीवी शो के प्रोडक्शन हाउस के तौर पर काम करते हैं। इन्होंने शो से हाथ खींच लिए हैं जिसकी वजह से चैनल को काफी परेशानी हो रही है।

बदल सकता है चैनल

मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि इन दोनों शो का चैनल बदल सकता है। बता दें पहले बिग बॉस की शुरुआत सोनी टीवी से हुई थी लेकिन अभी कलर्स टीवी पर सालों से चल रहा है। अगर इसका प्रोडक्शन हाउस चेंज होता है तो यह फिर से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि चैनल के मैनेजमेंट को प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक ईमेल भेजा गया है।

फैंस को लगा तगड़ा झटका

दोनों शो इस साल आएंगे या नहीं या फिर कब आएंगे इस बात का कंफर्मेशन नहीं हुआ है। प्रोडक्शन हाउस शो क्यों नहीं कर रहा है इस बात की जानकारी भी सामने नहीं आई है। फैंस के लिए इन दोनों शो का टेलीकास्ट ना होना किसी झटके से कम नहीं है। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग अगले महीने से विदेशी लोकेशंस पर शुरू होनी थी। कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ रहे थे लेकिन अब इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews