Koffee With Karan 8: एक बार फिर करण जौहर खोलेंगे बॉलीवुड सेलेब्स के राज, ये सितारे गेस्ट बन बिखेरेंगे अपना जलवा

Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8 Update: फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ दिखाई देने वाला है। शो से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह जल्द ही शुरू होने वाला है और एक बार फिर यहां पर इंडस्ट्री के सितारे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बहुत सी बातें दर्शकों के साथ शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

शो कब से शुरू होने वाला है फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इसमें कौन से गेस्ट शामिल होने वाले हैं इस बारे में सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी है।

Koffee With Karan 8 में आएंगे शाहरूख खान

शो को लेकर जितनी भी खबरें सामने आ रही है उसमें कुछ गेस्ट के नाम का खुलासा हुआ है और बताया जा रहा है कि सबसे पहले गेस्ट बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान होने वाले हैं। इसी के साथ अल्लू अर्जुन, यश और ऋषभ शेट्टी के शो का हिस्सा बनने की बात कही जा रही है। इन सितारों के साथ उनकी पत्नियां भी यहां पर नजर आने वाली हैं।

कॉफी विद करण 7 ने मचाया था धमाल

शो के पिछले सीजन की बात करें तो इसे डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया था और इस ने जमकर धमाल मचाया था। यहां पर इंडस्ट्री के कई सारे सितारे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के राज खोलते हुए दिखाई दिए थे। एक बार फिर से दर्शक अपने चहेते सितारों की जिंदगी से जुड़ी बातों को जानने के लिए उत्सुक हैं।

पिछले सीजन में कई नामी सितारे काउच पर बैठकर अपने राज करण जौहर के सामने उगलते हुए नजर आए थे। लेकिन शाहरुख खान को यहां पर नहीं देखा गया था। इस बार वह करण के सामने अपनी फिल्म पठान के साथ अन्य चीजों पर बात करते हुए नजर आने वाले हैं।

2005 में शुरू हुआ था शो

करण जौहर का यह शो साल 2005 में शुरू किया गया था, इसे सबसे पहले स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित किया गया था। अब तक के सारे सीजन टीवी पर ही आए थे लेकिन पिछला सीजन ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया और दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया।

17 सालों में अपने अब तक के साथ सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाला यह शो जनता के बीच काफी पॉपुलर है। इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारे इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। यहां करण जौहर हर सितारे से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े हुए सवाल जवाब करते हुए नजर आते हैं। कई बार वह ऐसी बातें पूछ लेते हैं जिनके बारे में फैंस को भी कोई आईडिया नहीं होता है।

इस बार भी कई बेहतरीन सितारों के शो का हिस्सा बनने की उम्मीद जताई जा रही है और फैंस एक्साइटेड है कि आखिरकार उन्हें अपने चहेते एक्टर या एक्ट्रेस के बारे में कौन सी नई जानकारी पता लगने वाली है।

शो कब से शुरू होगा फिलहाल इस बारे में ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन करण जौहर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और अगस्त या सितंबर में इसके रिलीज होने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews