इस बार खास होगी ‘कॉफी विद करण 8’ की शुरुआत, नजर आएगा ये पॉपुलर चेहरा

Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हमेशा ही किसी ने किसी बात के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी फिल्में और प्रोजेक्ट जितना सुर्खियां बटोरते हैं उतनी चर्चा उनके शो कॉफी विद करण की होती है। हर साल वह अपने इस शो के साथ दर्शकों को बॉलीवुड के सितारों की निजी जिंदगी से रूबरू करवाते हैं। इस शो का आठवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसे लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक इस बार करण जौहर के शो में कोई एक्टर एक्ट्रेस या फिर स्टार वाइफ नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख नजर आ सकते हैं। वह जिस शख्स के साथ शो में एंट्री करेंगे वह इस एपिसोड को खास बनाने वाली है।

आर्यन संग शाहरुख की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान को कॉफी विद करण के सीजन 7 में नहीं देखा गया था, जिस वजह से फैंस निराश दिखाई दिए थे। लेकिन अब आठवें सीजन की शुरूआत शाहरुख खान के साथ किए जाने की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर अपने बेटे आर्यन खान के साथ शो के पहले एपिसोड में दिखाई देंगे। यहां पर आर्यन को अपने डेब्यू से लेकर जिंदगी की अन्य चीजों पर बात करते हुए देखा जाएगा और खूब मौज मस्ती भी होगी।

चर्चा में रहे हैं आर्यन

पिछले कुछ समय में आर्यन खान कई वजहों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि, कुछ समय बाद इस केस में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। अनन्या पांडे के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन उन्होंने कभी भी इस पर रिएक्ट नहीं किया।

इन सभी बातों के बीच आर्यन का शाहरुख और करण के साथ एक ही स्टेज पर दिखाई देना फैंस के लिए बहुत बड़ी ट्रीट होने वाली है। क्योंकि उन्होंने अब तक आर्यन को कैमरा से दूर देखा है। आर्यन के वर्क फ्रेंड की बात करें तो बताया जा रहा है कि वह जल्दी एक वेब सीरीज डायरेक्ट करेंगे। जिसमें उनकी मदद शाहरुख खान करने वाले हैं।

शाहरुख खान का वर्क फ्रंट

फिलहाल शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी अपकमिंग फिल्म जवान के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इसका प्रीव्यू सामने आया है। जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। एक्टर के पास फिलहाल अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट है जिसकी शूटिंग में वह व्यस्त हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews