जल्द वापसी करेगा चैट शो Koffee With karan, करण जौहर ने बताया कब शुरू होगा सीजन 9

टेलीविजन का चर्चित चैट रियलिटी शो कॉफी विद करण अब ओटीटी का हिस्सा बन चुका है। इसके आठ सीजन सफल साबित हुए हैं और अब अगले सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Koffee With Karan 9

दर्शकों के मनोरंजन में बड़े पर्दे का जितना हाथ है, उतने ही दिलचस्प टीवी शो छोटे पर्दे पर भी देखने को मिलते हैं। कॉफी विद करण इन्हीं में से एक रियलिटी शो है। जिसके हर सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और फिल्म मेकर करण जौहर अपनी शानदार फिल्मों के अलावा इस शो की वजह से भी प्रसिद्ध हैं।

करण जौहर को शानदार फिल्मों के अलावा अपनी गॉसिप के लिए पहचाना जाता है। उनका ही शो अपनी शानदार गॉसिप की वजह से ही पहचाना जाता है क्योंकि यहां पर इंडस्ट्री के सितारों को अपने गहरे राज बताते हुए देखा जाता है। यहां कभी करण किसी की पोल खोल देते हैं तो कभी कोई खुद ही उन्हें कुछ बता देता है। इसके आने वाले हर सीजन का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।

कब आएगा कॉफी विद करण 9 (Koffee With Karan 9)

साल 2004 से यह शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब तक इसके आठ सीजन आ चुके हैं और सभी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। इस चैट शो को करण खुद होस्ट करते हैं, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े एक से बढ़कर एक कलाकारों को आते हुए देखा जाता है। आठ सीजन सुपरहिट रहे हैं लेकिन सीजन 9 का इंतजार किया जा रहा है। दर्शक ये जानना चाहते हैं कि आखिरकार शो कब आएगा।

करण ने बताया कब आएगा शो

करण जौहर फिलहाल अपनी फिल्मों के प्रोडक्शन में काफी बिजी चल रहे हैं। हालांकि, इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर अपने फैंस से इंटरेक्शन करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में एक लाइव सेशन के दौरान फैंस ने उनसे कॉफी विद करण के अगले सीजन के बारे में पूछा। इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया सीजन शुरू किया जाएगा। करण से शो की कन्फर्मेशन मिलने के बाद अब फैंस में इसे देखने की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह 2025 के आखिर में ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews