Koffee With Karan: मसालेदार बातों के साथ लौटे करण जौहर, सामने आई गेस्ट लिस्ट, ये स्टार्स आएंगे नजर

Koffee With Karan: मसालेदार बातों के साथ लौटे करण जौहर, सामने आई गेस्ट लिस्ट, ये स्टार्स आएंगे नजर

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। Koffee With Karan शो का इंतजार काफी लंबे समय से था। इसकी चर्चा भी काफी लंबे समय से हो रही है। शनिवार को करण जौहर के इस शो की घोषणा हो चुकी है और इसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है।  करण जौहर अपनी मसालेदार गपशप के साथ लौट चुके हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और रणबीर सिंह ट्रेलर में काउच पर बैठे नजर आए।

यह भी पढ़े… Covid-19: कोरोना को लेकर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी, सावधानी जरूरी, इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज 

Koffee With Karan सीजन 7 ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। इसमें कई स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिसकी लिस्ट भी सामने आ चुकी है। इस सीजन में हर बार की तरह करण जौहर के साथ कॉफी पर बातचीत करते कई सेलिब्रिटी नजर आएंगे। इस बार काउच पर आलिया भट्ट, रणबीर सिंह, जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, अनिल कपूर, समांथा प्रभु, कीर्ति सेनन और अनन्य पांडे नजर आने वाले हैं। Koffee With Karan सीजन-7 इस महीने 7 जुलाई 2022 से हॉटस्टार स्पेशल पर टेलीकास्ट होगा।

यह भी पढ़े… Films in July 2022 : जुलाई में ये बड़ी फिल्में और वेब सीरीज हो रही है रिलीज, देखें लिस्ट

शो के ट्रेलर को शेयर करते हुए करण जौहर ने ट्वीट किया, “यह तेज है? यह मसालेदार है? यह चंचल है? यह सब ऊपर है – इस सीज़न को अब तक का सबसे गर्म बनाने वाले कुछ मेहमानों में से एक में चुपके से देखें! Koffee With Karan S7 नया सीजन।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews