Krrish 4 की एक्ट्रेस को लेकर बना सस्पेंस, इस नाम को लेकर चर्चाएं हुई तेज

Krrish 4 के अभिनेत्री को लेकर फैंस के बीच सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल, फिल्म मेकर्स द्वारा हीरोइन को लेकर किसी भी तरह की कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन इस एक्ट्रेस को लेकर चर्चाएं हो रही है।
Krrish 4

Krrish 4 : बॉलीवुड फिल्म कृष बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा चुका है। साल 2006 में रिलीज की गई फिल्म में ऋतिक रोशन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा, रेखा और नसरुद्दीन शाह ने भी मेन कैरेक्टर प्ले किया था। इस फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया है। जिसकी तीन फ्रेंचाइजी रिलीज हो चुकी है। अब दर्शक चौथी फ्रेंचाइजी का इंतजार कर रहे हैं।

कृष 4 को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि हर बार की तरह इस बार भी ऋतिक रोशन ही सुपर हीरो बनेंगे, लेकिन फिल्म की हीरोइन कौन होगी ये डिसाइड नहीं हो पाया है।

हीरोइन के नाम को लेकर बना सस्पेंस

फिल्म की हीरोइन को लेकर दर्शकों के बीच सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन नाम को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। बता दें कि कृष में प्रियंका चोपड़ा बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आई थी। वहीं, कृष 3 रिलीज में प्रियंका के साथ लीड रोल में कंगना रनौत और विवेक ओबेरॉय नजर आए थे, लेकिन कृष 4 को लेकर ऐसी खबरें सुनने में आ रही है कि इस फिल्म में ना ही प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी और ना ही कंगना रनौत…

ये एक्ट्रेस आ सकती हैं नजर

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से उनकी अगली फिल्म के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि वह अगले साल जनवरी में अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में बताएंगी। वहीं, राकेश रोशन ने भी बीते दिनों अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 2025 में वह कृष 4 की अनाउंसमेंट करने वाले हैं। जिसके बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि कृष 4 में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं। केवल इतना ही नहीं, श्रद्धा कपूर को फिल्म डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस के बाहर बहुत बार सपोर्ट किया जा चुका है। फिलहाल, एक्ट्रेस या मार्क्स द्वारा किसी भी तरह की कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

वॉर-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं ऋतिक रोशन

बता दें कि ऋतिक रोशन फिलहाल वॉर-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे यशराज बैनर तले बनाया जा रहा है। जिसमें वह एक बार फिर दमदार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे। वॉर-2 स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। फिलहाल फैंस को वॉर-2 और कृष-4 के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews