
Kriti Sanon On Fake News : करण जौहर का चैट शो ‘कॉफी विद करण’ रियलिटी शो है, जिसमें बॉलीवुड के सभी सितारों को आमंत्रित किया जाता है। इस दौरान सभी से करण जौहर गपशप करने के साथ ही उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें करते हैं, जिससे फैंस को उनके बारे में जानने का मौका मिलता है। इसी कड़ी में इसका आठवां सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, पिछले साल शो में पहुंची कृति सेनन एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, उनपर एपिसोड के दौरान ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स के प्रमोशन के आरोप लगाए गए थे, जिस पर अब अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ दी है।

स्क्रीनशॉट किया शेयर
बता दें कि अभिनेत्री ने इस आरोप को झूठा बताते हुए फेक न्यूज फैलाने वाले पर लीगल एक्शन लेने की बात कही है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स ने यह दावा किया था कि एक्ट्रेस ने शो में ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स का प्रमोशन किया है। जिसे अभिनेत्री ने पूरी तरह से नकार दिया है। दरअसल, कृति सेनन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर न्यूज के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए फेक न्यूज़ का स्टीकर लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “फेक न्यूज अलर्ट”।
स्टेटमेंट किया जारी
इसके अलावा, उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा, “कॉफी विद करण में मेरे द्वारा कुछ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स को प्रमोट करने की कई आर्टिकल्स वायरल हो रहे हैं जो कि पूरी तरह से झूठे हैं। साथ ही उन्होंने इन आर्टिकलों को फर्जी बताया है। आगे लिखा कि इसे बेईमान और गलत इरादे से पब्लिश किया गया है जो कि मानहानिकारक है। मैंने शो में कभी भी किसी ट्रेनिंग प्लेटफार्म के बारे में बात नहीं की है। मैनें ऐसे झूठे रिपोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। जिसका लीगल नोटिस भी जारी किया गया है। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि ऐसी फर्जी खबर से सावधान रहें।”
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

