बहन की संगीत सेरेमनी में जमकर झूमी कृति सेनन, भोजपुरी गानों पर लगाए ठुमके

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वो अपनी बहन की संगीत सेरेमनी में जनकर झूमती नजर आ रही हैं।
Kriti Sanon

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन इन दिनोंकाफी चर्चा में है। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन से शादी करने का फैसला लिया है। इनकी शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। खबरों के अनुसार यह कपल राजस्थान में रॉयल वेडिंग कर रहा है। प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। संगीत के फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है।

इस कपल की शादी की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। नए साल के मौके पर नूपुर ने स्टेबिन के साथ प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान उन्हें इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। अब इनकी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन से कृति की मस्ती भरी वीडियो सामने आई है।

नूपुर स्टेबिन का शानदार डांस

रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 जनवरी की रात को नूपुर और स्टेबिन की संगीत सेरेमनी रखी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की कुछ झलकियां वायरल हो रही है। इनमें कृति, नूपुर और उनकी मां फंक्शन में झूमती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में दुल्हन-दूल्हा भी शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। नूपुर ने मल्टी कलर लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज मैचिंग ज्वैलरी के साथ पेयर किया है। वहीं स्टेबिन ने मिरर वर्क शेरवानी पहनी हुई है।

जमकर थिरकी कृति सेनन

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें नूपुर और एक्ट्रेस कृति सेनन बाकी ब्राइड्समेड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। एक वीडियो में फुकरे एक्टर वरुण शर्मा और कृति भोजपुरी गाने पर ठुमके लगा रहे हैं।

इमोशनल हुईं मां

एक क्लिप सामने आई है, जिसमें कृति की मां भावुक नजर आ रही हैं। वो अपनी बेटी और दामाद को प्यार से निहार रही हैं। उन्हें देखकर कृति भी इमोशनल हो गईं। अपनी बहन की संगीत सेरेमनी में एक्ट्रेस ने पिंक सिल्वर ड्रेस पहनी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये कपल 11 जनवरी को उदयपुर में सात फेरे लेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews