प्यार में सारी हदें पार करती नजर आएंगी कृति सेनन, फिल्म ‘Tere Ishk Mein’ की रिलीज डेट अनाउंस

कुछ समय पहले ओटीटी पर आई फिल्म 'दो पत्ती' में कृति सेनन को जबरदस्त डबल रोल निभाते हुए देखा गया था। अब एक बार वो फिर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने को तैयार हैं। उनकी फिल्म 'तेरे इश्क में' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
Tere Ishk Mein

कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। अब तक उन्हें कई फिल्मों में काम करते हुए और अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखा गया है। अब एक बार फिर एक्ट्रेस का बिल्कुल अलग अंदाज दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। वह आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आएंगी। धनुष एक बार फिर बॉलीवुड के दर्शकों को इंप्रेस करने की तैयारी में हैं। फिल्म के टीजर के साथ अब इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है।

धनुष इसके पहले ‘अतरंगी रे’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड दर्शकों के बीच अपनी पहचान कायम कर चुके हैं। आप एक बार फिर उन्होंने आनंद एल राय के साथ हाथ मिलाया है और उनकी जोड़ी कृति सेनन के साथ नजर आएगी। चलिए जान लेते हैं कि यह जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन कब करने वाली है।

Tere Ishk Mein का जबरदस्त टीजर

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का लेटेस्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में कृति सेनन बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं। शुरुआत में उनके हाथ में केरोसिन का डिब्बा है और आंखों में आंसू लिए वह सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद वह केरोसिन अपने ऊपर डाल लेती हैं और मुंह में सिगरेट दबाकर रोती हुई एक जगह बैठ जाती हैं। इसके बाद उन्हें सिगरेट जलाते हुए देखा जाता है और टीजर खत्म हो जाता है। बैकग्राउंड में एक्ट्रेस की आवाज और म्यूजिक सुनाई दे रहा है।

अधूरी प्रेम कहानी पर है फिल्म

फिल्म के टीजर को कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘कुछ प्रेम कहानी आग की लपटों से निकलने के लिए होती है।’ टीजर देखकर यह साफ हो चुका है कि यह एक अधूरी प्रेम कहानी है जो फिल्म के किरदारों को तड़पा रही है। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

कब आएगी तेरे इश्क में

इस फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के प्रोडक्शन में आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा बना रहे हैं। हिमांशु शर्मा ने कहानी लिखी है और डायरेक्शन आनंद एल राय के हाथों में है। इसे 28 नवंबर 2025 को बड़े पर्दे पर हिंदी और तमिल में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews