एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख कृति सेनन को आया गुस्सा, दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को उदयपुर एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां वो पैपराजी को देख कर थोड़े गुस्से में नजर आईं। उन्होंने तस्वीरें ना लेने के लिए इशारा भी किया।
Kriti Sanon

कृति सेनन पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन नूपुर की शादी में व्यस्त थी। अब फंक्शन से फ्री होकर वो अपने काम पर लौट गई हैं। 11 जनवरी को नूपुर और स्टेबिन ने पहले क्रिश्चन और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

इस कपल की शादी के चर्चा लंबे-लंबे से चल रही थी। संगीत से लेकर हर वेडिंग फंक्शन की तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई। कृति को भी अपनी बहन की शादी में जमकर नाचते गाते और रस्में निभाते देखा गया। अब एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वो थोड़ा गुस्से में नजर आ रही हैं।

उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आई कृति

शादी के बाद कृति सेनन को अपनी बहन और जीजा के साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अकेली नहीं थी बल्कि उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया मौजूद थे। जब एक्ट्रेस ने ये देखा कि कैमरा उन्हें कैप्चर कर रहे हैं तो अचानक उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने हाथ हिला कर और चुटकी बजाकर उन्हें कैप्चर ना करने को कहा।

भड़क गईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में उन्हें एयरपोर्ट पर अपने स्टाफ के बीच खड़े देखा जा सकता है। वो अपने बैग से कुछ निकल रही होती है तभी उनका ध्यान कैप्चर कर रहे पैपराजी पर जाता है।

अपने लोगों के साथ प्राइवेट पलों को इस तरह से कैप्चर होते देखना एक्ट्रेस को बिल्कुल भी रास नहीं आया। उन्होंने तुरंत वीडियो फोटो लेने का मानसा किया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि मीडिया और कैमरा देखने के बाद कबीर एक्ट्रेस को छोड़कर एयरपोर्ट के अंदर चले गए।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

जैसी ही कृति का एक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए। एक यूजर ने कहा मुझे समझ नहीं आता उनके पर्सनल मोमेंट के फोटो क्यों लेने लगते हैं। क्या उन्हें बिल्कुल भी अकेले नहीं छोड़ा जा सकता, क्या उन्हें जीने का हक नहीं है। एक ने कहा कृति आप पब्लिक प्लेस में प्राइवेसी की उम्मीद कैसे कर रही हैं। एक ने कहा अरे कृति के बॉयफ्रेंड उनके साथ हैं इसलिए वो गुस्से में हैं। इस तरह के कई सारे कमेंट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews