इंजीनियरिंग छोड़ एक्ट्रेस बनी Kriti Sanon, इन फिल्मों से कमाया नाम, आज हैं करोड़ों की मालकिन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने आउटसाइडर होने के बावजूद बेहतरीन नाम कमाया है। कृति सेनन भी इन्हीं में से एक है। आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है।
Kriti Sanon

Kriti Sanon Birthday: कृति सेनन बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस है और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से उनका कोई कनेक्शन नहीं है। लेकिन अपने अभिनय की ऐसी छाप उन्होंने दर्शकों पर छोड़ी है कि हर कोई उनका दीवाना है। आउटसाइडर होने के बाद बॉलीवुड में इतना बेहतर मुकाम हासिल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। कृति ने नेशनल अवार्ड भी अपने नाम किए हैं और वह फिल्मों के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी कृतियां आज अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। 27 जुलाई 1990 को उनका दिल्ली में जन्म हुआ था। वह पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट है और मां दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर है।

कॉलेज में लगा मॉडलिंग का चस्का

कृति सेनन के फैंस को यह बात अच्छी तरह से पता है कि बॉलीवुड का हिस्सा बनने से पहले वो इंजीनियर थी। उन्होंने इंजीनियरिंग के दूसरे साल में शौक के तौर पर मॉडलिंग शुरू की थी। जब उन्होंने विज्ञापन में काम करना शुरू किया तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें कैमरा के सामने शूटिंग करना अच्छा लगता है। कमर्शियल ऐड में एक्टिंग की इतनी जरूरत नहीं होती। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें महसूस हुआ कि उनमें एक्टिंग करने की क्षमता है।

तेलुगु फिल्म से शुरुआत

अधिकतर लोग यह जानते हैं की कृति ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की है। लेकिन इसके पहले वह तेलुगू सिनेमा में अपना नाम बना चुकी थी। उन्होंने महेश बाबू के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म नैनोक्कडाइन में काम किया था। इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती से धमाल मचा दिया था।

इन फिल्मों से कमाया नाम

बॉलीवुड डेब्यू के बाद कृति को राबता, दिलवाले, बरेली की बर्फी, हाउसफुल 4, लुका छुप्पी, पानीपत, आदिपुरुष जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। फिल्म मिमी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी दिया गया है।

करोड़ों की हैं मालकिन

कृति सेनन बेहतरीन अभिनय की मालकिन होने के अलावा करोड़ की संपत्ति के मालिक भी हैं। बॉय फिल्म के लिए 5 से 8 करोड रुपए फीस लेती हैं। विज्ञापन करने का भी हो करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह एक ब्यूटी ब्रांड चलाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति 82 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews