कौन है Stebin बेन? बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन से कर रहे हैं शादी

कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो प्लेबैक सिंगर स्टेबिन को अपना हमसफर बनाने वाली हैं।
Kriti Sanon

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सेनन जल्दी अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं। वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंस स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस कपल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि नूपुर किसके साथ शादी करने जा रहीं हैं। स्टेबिन क्या करते हैं और ये दोनों कब से साथ है तो आपके इन तमाम सवालों का जवाब हम आपको दे देते हैं।

कब है कृति सेनन की बहन की शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर सिंगर स्टेबिन के साथ उदयपुर में शादी करने जा रही हैं। यह डेस्टिनेशन वेडिंग है जो परिवार और करीबी दोस्तों के बीच होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया जा रहा है की शादी के फंक्शन 9 जनवरी से 11 जनवरी तक चलेंगे। तीन दिन तक उनकी शादी चलने वाली है।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

जानकारी के मुताबिक उदयपुर में होने वाली इस शादी में बॉलीवुड के सितारों को नहीं बुलाया गया है। हालांकि मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है। ये कहा जा रहा है कि यह कपल अपनी शादी को पर्सनल रखना चाहता है। यही कारण है की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होने वाले हैं। फैमिली की तरफ से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

View this post on Instagram

A post shared by Nupur Sanon (@nupursanon)

कौन है स्टेबिन

कृति सेनन के होने वाले जीजा स्टेबिन प्लेबैक सिंगर और अपने पॉप गानों की वजह से प्रसिद्ध हैं। उन्हें सनक, रेस 3, मस्ती 4, फतेह, मिशन रानीगंज जैसी फिल्मों में अपनी आवाज देते हुए देखा गया है। वह भोपाल के रहने वाले हैं और 2017 में सिंगिंग करियर पर फोकस करने के लिए मुंबई शिफ्ट हुए थे। वो लाइव कॉन्सर्ट और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews