Do Patti Movie: एक्ट्रेस के बाद अब प्रोड्यूसर बनेंगी कृति सेनन, काजोल के साथ एक बार फिर मचाएंगी धमाल

Do Patti Movie: एक्ट्रेस के बाद अब प्रोड्यूसर बनेंगी कृति सेनन, काजोल के साथ एक बार फिर मचाएंगी धमाल

Do Patti Movie : आदिपुरुष की रिलीज के बाद कृति सेनन ने अपना खुद का प्रोडक्शन लॉन्च किया है। उन्होंने 24 घंटों के भीतर ही इस बैनर के तहत अपना पहला प्रोजेक्ट भी अनाउंस कर दिया है। बता दें कि इससे वह फिल्म निर्माण की दुनिया में अपनी पहचान बना सकती हैं। पिछले 9 सालों से बतौर अभिनेत्री कृति ने बड़े मुकाम हासिल किए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा, तीन और बड़ी हस्तियां नजर आने वाली है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से एक फोटो शेयर की है। जिसमें उनके साथ काजोल, कनिका ढिल्लों और मोनिका नजर आ रही हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “मैं ‘दो पत्ती’ का ऐलान करते हुए काफी खुश हूं। तीन बहुत ही स्ट्रांग, प्रेरणादायक और टैलेंटेड महिलाओं के साथ काम कर रही हूं।”

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

8 साल बाद साथ दिखेंगी काजोल और कृति की जोड़ी

बता दें कि कृति सेनन ‘दिलवाले’ फिल्म के 8 साल बाद अब ‘दो पत्ती’ नामक एक थ्रिलर फिल्म के लिए काजोल के साथ फिर से साझा काम करने जा रही हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म होगी, जहां वे दोनों एक साथ नजर आएंगी। दरअसल, ‘दिलवाले’ फिल्म जो 2015 में रिलीज़ हुई थी में उन्होंने शाहरुख़ ख़ान के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें कृति सेनन और काजोल की जोड़ी फिर से दर्शकों को दिखाई जाएगी।

फैंस कर रहे इंतजार

‘दो पत्ती’ फिल्म लेखिका कनिका ढिल्लों की पहली निर्माणाधीन फिल्म होगी और कृति सेनन की पहली निर्माता के रूप में प्रदर्शन करेगी। यह फिल्म दर्शकों को रोमांचक सस्पेंस से भरी कहानी प्रस्तुत करेगी। इसकी शूटिंग पहाड़ी इलाकों में की जाएगी। यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज तिथि के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। फिलहाल, इस रोमांचक सस्पेंस फिल्म में कृति सेनन और काजोल की जोड़ी को देखने का उनके फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews