KRK के ट्वीट ने फिर मचाई खलबली, बोले- RSS ज्वाइन कर रहा हूं

KRK के ट्वीट ने फिर मचाई खलबली, बोले- RSS ज्वाइन कर रहा हूं

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हमेशा ही अपने विवादित बयानों ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले कमाल आर खान अपने अजीबोगरीब फिल्म रिव्यू के लिए जाने जाते हैं। KRK को अक्सर ही बॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स पर निशाना साधते हुए देखा जाता है। अपने विवादित बयान के चलते कई बार वह मुसीबत में भी फंस जाते हैं। एक बार फिर केआरके ने अपने ट्वीट से फैंस को हैरान कर दिया है। KRK ने बताया है कि वह RSS ज्वाइन करने जा रहे हैं।

कुछ दिनों पहले केआरके ने सभी लोगों को उस समय हैरत में डाल दिया था जब उन्होंने यह बताया था कि वह अब फिल्मों का रिव्यू नहीं करेंगे। अब एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि यह बिल्कुल कंफर्म है कि मैं आरएसएस ज्वाइन करने के लिए नागपुर जाने वाला हूं। केआरके के इस ट्वीट को देखकर फैंस बहुत हैरान है और अलग-अलग रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं।

Must Read- उज्जैन: शिव की महिमा सुनाएगी महाकाल लोक में लगी हर मूर्ति, QR कोड स्कैन करते ही आएगी जानकारी

एक सोशल मीडिया यूजर ने केआरके के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा कि आप आरएसएस ज्वाइन मत करिए आप फिल्मों के देवियों में ही अच्छे हैं। दूसरे यूजर ने उनसे उनके ज्वाइनिंग वाले दिन का ब्लॉक शेयर करने की मांग की है। एकानी यूजर ने कहा कि वहां होने वाली चीजों के बारे में जानने में मजा आने वाला है। इसके अलावा यूजर्स उनके ट्वीट पर तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

जो पहले केआरके ने यह ट्वीट किया था कि बहुत कुछ हो चुका है और मेरे पास दो ऑप्शन है या तो मैं मुंबई छोड़ दूं या फिर फिल्मों का रिव्यू बनाना छोड़ दूं। दूसरा ऑप्शन को चुना है और अब रितिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसका मैं रिव्यू करूंगा। KRK के इस ट्वीट के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे और उनसे फिल्मों के रिव्यू देना बंद नहीं करने की अपील की थी।

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान पिछले दिनों एक विवादित ट्वीट के मामले में जेल की हवा भी खा चुके हैं। इसके अलावा एक महिला फिटनेस ट्रेनर ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इन दोनों मामलों की वजह से केआरके को अपने 10 दिन जेल में गुजारने पड़े थे। इस दौरान उनके बेटे ने अपने पिता को बचाने की लोगों से अपील भी की थी। जेल से बाहर आने के बाद केआरके ने जेल में गुजारे अपने वक्त के बारे में भी लोगों को बताया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews