Kapil Sharma show: गुड न्यूज लेकर लौटी सपना, सातवें आसमान पर पहुंची फैंस की खुशी

Kapil Sharma show

Kapil Sharma show: द कपिल शर्मा शो टेलीविजन का सबसे चर्चित कॉमेडी शो है, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं और इसकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अब तक इस शो में एक से बढ़कर एक कलाकार दर्शकों को अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से गुदगुदाते नजर आए हैं। बात चाहे अली असगर के दादी वाले किरदार की करी जाए या फिर चंदन प्रभाकर के चंदू चायवाला की लगभग हर किरदार ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई है। अब ऐसे ही पुराने किरदार से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक का किरदार सपना भी इन्हीं में से एक है, जिसे दर्शक बहुत पसंद करते हैं। लोग उन्हें उनके असली नाम से कम बल्कि इस किरदार की वजह से ज्यादा जानते हैं। हालांकि, मेकर्स के साथ पैसों को लेकर हो रही खींचतान के चलते उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था और लंबे समय से उनकी वापसी की चर्चा की जा रही है। इसी बीच कॉमेडियन के दो वीडियो सामने आए हैं जिससे यह तय हो गया है कि उनकी शो में वापसी हो गई है।

Kapil Sharma show में वापसी 

द कपिल शर्मा शो के सेट से कृष्णा अभिषेक के दो वीडियो सामने आए हैं, जो जमकर धमाल मचाते दिख रहे हैं और फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। सोनी टीवी ने भी एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है जिसमें कृष्णा को सपना के किरदार में देखा जा सकता है।

वीडियो में वह कह रहे हैं कि आप सभी के लिए मेरे पास एक अच्छी खबर है, मैं वापस आ गई हूं और अब मेरा मसाज पार्लर जल्दी खुल जाएगा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है देखो कौन लौट कर आ गया है। हमारी और आपकी प्यारी सपना जो बना लेती है हर किसी को अपना। वीडियो देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक बार फिर कृष्णा अभिषेक ऑडियंस को लोटपोट करने वाले हैं।

सलमान खान के गाने पर एंट्री

कृष्णा का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सलमान खान के गाने साजन पर चप्पू चलाते हुए स्टेज पर एंट्री ले रहे हैं और बैकग्राउंड से सीटियों और तालियों की आवाज आ रही है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

कपिल शर्मा शो में कृष्णा को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है और वह वीडियो पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा मजा आ गया, दूसरे ने कहा अच्छा कदम है सोनी, वरना यह शो फीका का लग रहा था। एक ने कहा कृष्णा शो में आया नहीं है, बल्कि उसे लाया गया है, क्योंकि टीआरपी अच्छी नहीं आ रही थी। वहीं कुछ लोग कॉमेडियन की तारीफ करते हुए दिखाई दिए।

क्यों छोड़ा था शो

पिछले साल सितंबर के महीने में कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। शो छोड़ने के बाद यह जानकारी सामने आई थी कि मेकर्स के साथ उनकी पैसों को लेकर कुछ बातचीत हो गई थी। हालांकि, जाने के बाद से ही उनकी वापसी की कोशिश की जा रही थी।

कुछ समय पहले कॉमेडियन ने शो के मेकर्स के साथ मीटिंग की थी लेकिन बताया था कि बात फिर से वही पैसों पर जाकर अटक गई है। लेकिन अब उनकी एंट्री से यह साफ हो गया है कि सारे इश्यू क्लियर हो चुके हैं और फैंस भी कृष्णा की वापसी से खुश नजर आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews