Krushna Abhishek को गले लगाती नजर आईं सुनीता आहूजा, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच लंबे समय से लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। अब 14 साल बाद कॉमेडियन को अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ देखा गया। इन्हें यह कहते हुए देखा गया कि 14 साल का वनवास खत्म हो गया है।
Krushna Abhishek

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच पिछले कुछ सालों से जो लड़ाई चल रही है, उसके बारे में सभी को पता है। इन दोनों के बीच के टेंशन की वजह से यह कभी भी साथ नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं यह कभी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर एक दूसरे पर तंज कसने में भी पीछे नहीं रहते।

सोशल मीडिया पर कई बार यह खबर सामने आई कि गोविंदा और उनके भांजे के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। लेकिन सुनीता आहूजा कुछ ना कुछ ऐसी बात बोल देती हैं कि बनते बनते सब कुछ बिगड़ जाता है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि 14 सालों से चली आ रही ये लड़ाई खत्म हो गई है क्योंकि सुनीता आहूजा ने खुद अपने भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा शाह को गले लगाया है। सोशल मीडिया पर इनकी वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि, इस रियूनियन को देखने के बाद कुछ फैंस नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

सुनीता आहूजा ने कृष्ण को लगाया गले

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कृष्णा अभिषेक, उनकी पत्नी कश्मीरा शाह और गोविंदा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इन्हें लाफ्टर शेफ के सेट पर पर देखा गया। ये तीनों मुस्कुराते हुए पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए। इन्हें देखकर यह लग रहा था कि 14 साल के लंबे झगड़े का अंत हो गया है।

क्या बोले कलाकार

जो वीडियो सामने आया है उसमें यह तीनों एक दूसरे के साथ ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए। पोज देते हुए सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कहा आज 14 साल का वनवास खत्म हुआ। इसके जवाब में कश्मीरा ने कहा अब किसी और का शुरू होगा।

Video Credit: Instant Bollywood

कोई खुश तो कोई नाराज़

इस रियूनियन वीडियो को देखने के बाद हर कोई अलग-अलग रिएक्शन दे रहा है। कोई परिवार के एक होने पर प्यार लुटा रहा है तो कुछ लोग इस बात से नाराज हैं कि गोविंदा नजर नहीं आ रहे हैं। इस यूज़र ने लिखा गोविंद को कहां छोड़ कर आई हो सुनीता उनके बिना फैमिली रियूनियन अधूरा है। एक ने कहां कृष्णा गोविंदा से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं, कहीं इसी वजह से सुनीता ने दोबारा पैचअप तो नहीं किया। एक ने कहा जिस मामा से असली झगड़ा था, वो तो यहां है ही नहीं।

कब शुरू हुआ था दोनों का झगड़ा

गोविंदा और कृष्णा के बीच का झगड़ा पारिवारिक गलतफहमियों, निजी टिप्पणी और मीडिया में दिए गए बयान की वजह से हुआ था। साल 2016 में यह विवाद तब और ज्यादा बढ़ गया था जब एक कॉमेडी शो के दौरान कृष्णा ने गोविंदा पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा था। छोटे से मजाक से शुरू हुआ विवाद दोनों परिवारों के बीच बड़े तनाव में बदल गया और जब से लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews