बड़े पर्दे के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार ‘Kuberaa’, जानें कब और कहां कर सकते हैं स्ट्रीम

धनुष, रश्मिका मंदाना और नागार्जुन की फिल्म कुबेरा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब OTT पर जबरदस्त धूम मचाने वाली है।
Kuberaa

बड़े पर्दे पर फिल्मों के रिलीज होने के बाद आजकल दर्शक उनके ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास थिएटर जाकर फिल्में में देखने का समय थोड़ा कम हो गया है। हालांकि, आज भी बड़े पर्दे का क्रेज उतना ही है लेकिन फिर भी दर्शक घर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फिल्मों का आनंद लेना पसंद करते हैं। अब एक और फिल्म ‘कुबेरा’ दर्शकों का ओटीटी पर मनोरंजन करेगी।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा खासा धमाल मचाया है। कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है। बड़े पर्दे के बाद अब यह लोगों के घरों में धमाल में जाने को तैयार है। यह धांसू एक्शन फिल्म 18 जुलाई यानी आज से अमेजन प्राइम पर अवेलेबल है।

OTT पर देखें कुबेरा (Kuberaa)

अगर अपने बड़े पर्दे पर इस फिल्म को नहीं देखा है तो आप घर बैठे इस एक्शन ड्रामा और थ्रिल का आनंद ले सकते हैं। जब आप एक बार इसे देखना शुरू करेंगे तो अपनी जगह से उठ नहीं पाएंगे। धनुष की शानदार एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी और बाकी के कलाकार भी काम नहीं है। रश्मिका मंदाना और नागार्जुन ने बहुत शानदार तरीके से अपनी भूमिका निभाई है। उनकी केमिस्ट्री फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जा रही है।

कब और कहां देखें कुबेरा

फैंस के बीच यह फिल्म शुरू से ही चर्चा का विषय रही है। अमेजन प्राइम पर आज से रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। वीकेंड भी शुरू होने को है ऐसे में आप आराम से यह फिल्म देख सकते हैं।

कैसी है कहानी

इस फिल्म की कहानी की बात करें तो शहर कम्मुला ने इसका निर्देशन किया है। पूरी कहानी देव नाम के एक शख्स के आसपास घूमती है जो बहुत ही सीधा-सादा है। धनुष को किसी किरदार में देखा जाने वाला है। इस व्यक्ति की जिंदगी में उतार-चढ़ाव तब आता है जब वह एक कारपोरेट साजिश में बुरी तरह से उलझ जाता है। दीपक तेज नाम का व्यक्ति उसे इस जाल में फंसाता है। ये किरदार जिम सर्भ ने निभाया है। हालांकि, इस खेल का असली मास्टरमाइंड बिजनेस टाइकून नीरज मिश्रा है।

जब देवा को सब कुछ पता चलता है तो वो भाग निकलता है। इसके बाद मुंबई की सड़कों पर पकड़ा पकड़ी का खतरनाक खेल शुरू होता है। इसी बीच समीरा यानी रश्मिका देवा की मदद करती हैं। फिल्म का एक्शन और थ्रिल आपका दिल जीत लेगा। यह कहानी एक साथ पांच भाषाओं में रिलीज की जा रही है। आप इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews