लारा दत्ता ने अक्षय कुमार और अरशद वारसी पर बरसाए कोड़े, ‘Welcome 3’ के शूटिंग सेट से वीडियो वायरल

Welcome 3

Welcome 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार हमेशा से ही अपने एक्शन से दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। उन्होंने हमेशा अपने कॉमेडी जॉनर से भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। फिल्म कोई सी भी हो लेकिन अक्षय हमेशा दर्शकों का एंटरटेनमेंट करते हुए दिखाई देते हैं। इस समय को अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम 3’ यानी वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है और इसमें सितारों की पूरी फौज को देखा जाने वाला है। इस फौज में आपको सिर्फ दो या चार सितारे नहीं बल्कि 25 एक्टर एक साथ देखने को मिलेंगे। अब हाल ही में शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है, जो काफी मजेदार दिखाई दे रहा है।

सामने आया मजेदार विडियो

‘वेलकम 3’ के शूटिंग सेट से एक शानदार शूटिंग वीडियो सामने आया है। खुद अक्षय कुमार ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उनके साथ अरशद वारसी, कृष्णा अभिषेक, तुषार कपूर और लारा दत्ता जैसे सितारों को देखा जा सकता है। इस वीडियो में अक्षय और अरशद को एक ट्रैक पर चलने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है और लारा दत्ता उन्हें पीछे से कोड़े मार रही हैं। तभी अक्षय का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाते हैं। जिस हिसाब से लारा दत्ता शूटिंग में चिल्ला रही है वह देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “मस्ती और पागलपंती से भरी हुई इस यात्रा के लिए आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है। ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू होते ही मस्ती का माहौल शुरू हो चुका है।”

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

कब आएगी फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज की बात करें तो फिलहाल तो इसकी शूटिंग शुरू होने की खबर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। सामने आए इसके बिहाइंड द सीन वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनाई जा रही यह फिल्म अगले साल 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews