56 साल बाद भी हर मां का फेवरेट है लता मंगेशकर का ये गाना, दिल छू लेंगे इसके लिरिक्स

लता मंगेशकर का नाम सामने आते ही उनके सुरीले गीतों के बोल हर किसी के कान में गूंजने लगते हैं। आज हम आपको उनका 56 साल पुराना एक गाना बताते हैं।
Lata Mangeshkar

हमारे घर में जो बड़े रहते हैं उन्हें कई बार पुराने गाने गुनगुनाते हुए देखा होगा। घर में मौजूद भाई बहनों से भी अगर पूछेंगे तो वह यही कहेंगे कि पुराने गानों की बात अलग हुआ करती थी। अक्सर यह कहा जाता है कि पुराने गानों के बोल में फिलिंग्स हुआ करती थी जो किसी का भी दिल छू सकती है। अब पुराने गानों की बात निकले और लता मंगेशकर की याद ना आए यह भला कैसे हो सकता है।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) एक ऐसी सिंगर है जिन्होंने कई फिल्मों और गानों में अपनी बेहतरीन आवाज दी है। अपनी मधुर आवाज की बदौलत उन्होंने करोड़ों दिलों पर राज किया। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जो सदियों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। यह कोई प्रेम भरा गीत नहीं है बल्कि एक बच्चे और मां के रिश्ते पर बनाया गया गाना है। 56 साल पहले आई फिल्म आराधना में ये गाना था। इसके बोल आज भी लोगों के दिलों को छू जाते हैं।

दिल को छू जाएंगे गाने के बोल (Lata Mangeshkar)

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह आराधना फिल्म का चंदा है तू मेरा सूरज है तू है। लता मंगेशकर की आवाज से सजा ये गाना आज की जनरेशन की मां भी अपने बच्चों के लिए कभी ना कभी गा ही देती है। यह गाना एक मां का अपने बच्चों के लिए प्यार दर्शाता है। जब आप ये लिरिक्स सुनेंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा।

56 साल पहले आया था गाना

आपको बता दें कि यह गाना 1969 में आई फिल्म आराधना का है। लता मंगेशकर ने इसे अपनी आवाज दी है और संगीत एसडी बर्मन का है। जीत के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है जो शक्ति समानता के डायरेक्शन में बनी है। इसमें राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर को लीड कैरेक्टर के तौर पर देखा गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews