अप्रैल के पहले हफ्ते OTT पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज होंगी ये 4 धांसू फिल्में और सीरीज

अप्रैल 2025 की शुरुआत होते ही OTT प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है! इस महीने के पहले हफ्ते में कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जो दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेनमेंट देने वाली हैं। अगर आप भी बिंज-वॉचिंग के शौकीन हैं, तो तैयार हो जाइए।
OTT Latest Release

अप्रैल का पहला हफ़्ता धमाकेदार एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है। इस हफ़्ते से ज़बरदस्त फ़िल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने वाली है जीने देखकर आपका मज़ा दोगुना होने वाला है। आपको इन फ़िल्मों में एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा से लेकर कॉमेडी तक सब कुछ नज़र आएगा। अप्रैल के पहले हफ़्ते आप घर पर बैठकर आराम से OTT प्लेटफ़ॉर्म पर इन फ़िल्मों और वेब सीरीज़ को देख पाएँगे।

तो आप अपने सोफ़े की पेटी बाँध लीजिए, फटाफट अपना मनपसंद खाना या फिर नाश्ता बना लीजिए, और अपनी फ़ेवरेट सीरीज़ या फ़िल्म को लगाकर, घर बैठकर भरपूर आनंद लीजिए, लेकिन पहले ये जान लीजिए, कि आख़िर अप्रैल के पहले हफ़्ते में कौन कौन सी सीरीज़ और फ़िल्में जो OTT पर रिलीज़ होने वाली है।

टेस्ट

साउथ सिनेमा कि सुपरस्टार नयनतारा, आर माधवन और सिद्धार्थ की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म टेस्ट सीधे OTT पर रिलीज़ होने जा रही है। टेस्ट 4 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, यह कहानी तीन अलग अलग किरदारों पर निर्भर है, अगर आपको दिलचस्प कहानियां बेहद पसंद है तो आपको यह फ़िल्म ज़रूर देखनी चाहिए।

अदृश्यम 2

एजाज़ ख़ान की अदृश्यम 2, 4 अप्रैल को सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। अगर आपको थ्रिलर सीरीज़ देखना पसंद है, तो ये सीरीज़ बिलकुल आपके लिए हैं।इस सीरीज़ में आपको सस्पेंस और एक्शन से भरी कहानी मिलेगी। इस सीरीज़ में आपको एजाज़ ख़ान के साथ पूजा ग़ौर लीड रोल में नज़र आएगी।

किंग्सटन

अगर आप हॉरर और फैंटेसी फ़िल्मों के शौक़ीन है, तो किंग्सटन आपके लिए बेस्ट मूवी है। यह मूवी तमिल भाषा में बनी हुई है जो की 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी अब आप इसे 4 अप्रैल को, ज़ी5 पर देख सकते हैं। इस फ़िल्म में आपको डर और रोमांस दोनों नज़र आएगा।

टच मी नॉट

अगर आप को क्राइम ड्रामा बेहद पसंद है तो आपको टच मी नॉट ज़रूर देखनी चाहिए। यह वेब सीरीज़, आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। इस सीरीज़ में आपको ढेर सारे सस्पेंस मिलेंगे, जो आपको आख़िरी तक देखने के लिए मजबूर करेंगे। ये सीरीज़ 4 अप्रैल को जियो सिनेमा पर रिलीज़ होने वाली है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews