लग्जरी लाइफ छोड़ सिंपल अंदाज में नजर आई Sara Ali Khan, सादगी के कायल हुए फैंस

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan Video: सारा अली खान बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस है जो हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मी प्रोजेक्ट के अलावा एक्ट्रेस को अपने स्वभाव के चलते भी चर्चा बटोरते देखा जाता है। बिजी शेड्यूल से समय निकालकर वह अक्सर कुछ ना कुछ करती हुई दिखाई देती हैं। स्टार किड्स जहां अपनी प्राइवेसी को बहुत महत्व देते हैं, उन सब के बीच सारा लोगों के बीच जाना और घुलना मिलना पसंद करती हैं। हाल ही में वह अपने वेकेशन मनाने के लिए पेरिस गई थी, जहां से उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इसी बीच एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लाहौर का है।

आम जिंदगी जीती नजर आई सारा

सारा अली खान का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक्ट्रेस को लाहौर की खूबसूरती का आनंद उठाते हुए देखा जा रहा है। इस पोस्ट में वह कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि “दर्शकों लाहौर में आपका स्वागत है।” इसके बाद उन्हें सड़क किनारे लगी एक दुकान में मसाला मैगी बनाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को अक्सर ही आम जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को इंजॉय करते हुए देखा जाता है। उन्हें देखकर कोई भी यह नहीं कहेगा कि वह शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं क्योंकि उनका व्यवहार काफी नॉर्मल होता है।

फैंस को भाया अंदाज

सारा अली खान का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और सभी उनकी सादगी की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स ने इस पर कमेंट करना भी शुरू कर दिए हैं, एक ने कहा कि “आप बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह हैं।” दूसरे ने कहा “सैफ अली खान ने इन्हें कितनी अच्छी अपब्रिंगिंग दी है।” वहीं एक यूजर ने कहा कि “इनमें बिल्कुल भी एटीट्यूड नहीं है।”

सारा का वर्क फ्रंट

सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो जून में उनकी फिल्म “जरा हटके, जरा बचके” रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब उन्हें “बड़े मियां छोटे मियां” में देखा जाने वाला है जिसमें टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार उनके साथ दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews