Liger Promotion : एक्टर को देखने के लिए सीजन मॉल में उमड़ी भीड़, महिला का घुटा दम, कैंसल हुआ इवेंट

Liger Promotion

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijaya Deverakonda) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ (Liger Promotion) को लेकर काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। दरअसल, फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) को बड़े पैमाने पर पैन इंडिया में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में ये खबर सामने आई है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। वहीं अब फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद से ही स्टार जोरों शोरों से इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें – Malaika Arora का हॉट फोटोशूट वायरल, ग्लैमरस लुक देख लट्टू हुए फैंस

कभी वह मॉल में प्रमोशन कर रहे है तो कभी लोकल ट्रेन में। अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आपको काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर कल मुंबई के सीजन मॉल में एक इवेंट था।

जिसमें एक्टर को देखने के लिए फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। इस ही भीड़ में एक महिला का दम घुट गया जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा परेशान हुई। इसका ही एक वीडियो सोशल से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, भीड़ इतनी ज्यादा हो गई थी कि उसको कंट्रोल करना बेहद मुश्किल हो गया था। इस ही दौरान एक लड़की की तबियत अचानक ख़राब हो गई। इसके पहले की उसको कुछ होता इस प्रमोशनल इवेंट को केंसल करना पड़ा।

बेकाबू हुई भीड़ –

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे बीते दिन नवी मुंबई के सीजन मॉल में पहुंचे थे। यहां उनको देखने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ हो गई कि काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। क्योंकि हर कोई एक्टर विजय देवरकोंडा से मिलना चाहता था।

ये भी पढ़ें – सेवढा में शिक्षा के मंदिर के बाहर अश्लील डांस पार्टी, वीडियो वायरल

इतना ही नहीं जब वह मॉल में पहुंचे तो कुछ लड़कियां उनको देख कर पागल हो गई। कई लड़कियों ने तो चिल्ला चिल्ला कर उन्हें आई लव यु कहा। लेकिन इस दौरान ज्यादा भीड़ की वजह से एक महिला की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसका दम घुटने लगा। जिसको देखते हुए सब हैरान हो गए। जैसे तैसे वह महिला भीड़ से निकली। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस फिल्म के प्रमोशन के बीच ही लगातार एक्टर विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ने लगी है। लड़कियों के साथ साथ लड़के भी उनके काफी ज्यादा फैन हो गए हैं। बात करें लाइगर फिल्म की तो इस फिल्म को पैन इंडिया में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को पूरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया गया है।

‘लाइगर’ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 25 अगस्त के दिन सभी सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, मकरंद देशपांडे और माइक टायसन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में अनन्या पांडे और विजय देवेरकोंडा की केमिस्ट्री कमाल की दिखने वाली हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews