Lock Upp 2 में गौरव खन्ना की एंट्री, आकांक्षा से बोले- तूने बैंड बजा दी

लॉकअप 2 में किए गए खुलासों के बाद जहां आकांक्षा चमोला हर जगह चर्चा में बनी हुई हैं। उसी बीच गौरव खन्ना को शो में एंट्री लेते हुए देखा गया। उन्हें देखकर कंटेस्टेंट और फैंस सभी एक्साइटेड हो गए।
Lock Upp 2

आकांक्षा चमोला ने जब से लॉकअप 2 में एंट्री ली है, वो चर्चा में बनी हुई हैं। शो में आने के बाद उन्होंने बड़े बड़े खुलासे किए हैं। जिससे दर्शक हैरान रह गए हैं। उन्होंने बताया है कि वह और गौरव खन्ना एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं। इसी बीच एक्टर को शो में एंट्री लेते हुए देखा गया

दरअसल, एक्टर यहां पर गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। उन्हें देखने के बाद शो के सारे कंटेस्टेंट हैरान हो गए। आकांक्षा इमोशनल और काफी खुश भी नजर आई। यहां गौरव ने एक्ट्रेस से कहा कि तूने बैंड बजा दी।

लॉकअप 2 में पहुंचे गौरव खन्ना

शो के दौरान फराह खान कहती हैं कि विजिटिंग आवर्स शुरू हो गए हैं। आज हम सब से मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर। यह सुनकर सारे कंटेस्टेंट एक्साइटेड हो जाते हैं और फिर गौरव खन्ना की हीरो वाली एंट्री बताई गई है। वह कहते हैं कि एक समंदर है जो काबू में है और एक कतरा है जो संभाला नहीं जा रहा, एक उम्र बतानी है उसके बगैर और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जा रहा। गौरव को घर में देखकर सभी एक्साइटेड नजर आते हैं। वो आकांक्षा को देखकर मुस्कुराते हैं और बोलते हैं बैंड बजा दी तूने।

View this post on Instagram

A post shared by 𝓐𝔂 🥀 (@its_.ayy)

Video Credit: its ayy

पॉपुलर कपल है गौरव आकांक्षा

जब गौरव करना बिग बॉस में थे तब आकांक्षा ने घर में गेस्ट के तौर पर एंट्री ली थी। उसे समय दोनों का रोमांस काफी चर्चा में रहा था और यह देखते ही देखते टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल बन गए थे। शो खत्म होने के बाद भी यह दोनों कई मौके पर साथ नजर आए। एक्टर ने आकांक्षा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था। बता दें कि कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में उन्होंने शादी की थी। अब इनके अलग होने की खबरों से फैंस हैरान है। बता दें कि शो में आकांक्षा ने खुलासा किया है तो शादी के पहले वो बाइसेक्सुअल थी। उनके कई लड़कियों के साथ रिश्ते थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews