Lock Upp 2 में कंगना रनौत ने लगाई राम कपूर की क्लास, बोलीं – यहां फूहड़पन दिखाने आए हो

रियलिटी शो लॉकअप इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। आने वाले एपिसोड में कंगना रनौत को यहां देखा जाने वाला है। जो प्रोमो सामने आया है उसमें एक्ट्रेस राम कपूर की क्लास लगा रही हैं।
Lock Upp 2

लॉकअप सीजन 2 इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है। शो में शामिल कंटेस्टेंट अपने बर्ताव और कॉमेंट्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राम कपूर एक ऐसा चेहरा हैं जो टेलीविजन की दुनिया में पहले से काफी पॉपुलर हैं। अब शो में उन्हें अपने रूड बर्ताव के लिए सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। हालांकि, उनका यह बिहेवियर उन्हें भारी भी पड़ रहा है और हाल ही में शो में पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनकी जमकर क्लास लगाई है।

इस शो के दौरान हैरानी की बात अब देखने को मिली जब राम कपूर को होस्ट रितेश देशमुख के साथ बदतमीजी करते हुए देखा गया। इस पर यूजर्स भड़क गए थे और कहा था कि सलमान खान के सामने ऐसा कर के दिखाए। अब जब कंगना हाल ही के एपिसोड में शो पर पहुंची तो उन्होंने राम कपूर की धज्जियां उड़ा दी। एक्ट्रेस ने कहा कि क्या वह शो में अपना फूहड़पन दिखाने आए हैं। अगर वह खुद को शो के लिए इतना बड़ा मानते हैं तो उन्हें यहां आना ही नहीं चाहिए था।

कंगना रनौत ने लगाई राम कपूर की क्लास

कंगना रनौत लॉकअप के पहले सीजन को होस्ट कर चुकी हैं। अब दूसरे सीज़न के पांचवे एपिसोड में कंटेस्टेंट को उनकी परफॉर्मेंस के बारे में बताते हुए देखा गया। यहां सबसे ज्यादा क्लास राम कपूर की लगी है। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें कंगना उन्हें जमकर बातें सुना रही हैं। पुराना मामला क्या है यह एपिसोड आने पर पता चलेगा लेकिन फिलहाल हिंट जरूर मिल रही हैं।

यहां फूहड़पन दिखाने आए हो: कंगना रनौत

जो वीडियो सामने आया है उसमें कंगना ने राम कपूर से कहा गेम को सीरियसली नहीं लेना था, अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आएं क्यों? अपना फोन दिखाने के लिए? इस पर राम ने कहा जब सही समय आएगा तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति को बेहतर ढंग से। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर आप सुधार करना चाहते हैं तो अपना बचाव ना करें।

श्रेया का भी हुआ पर्दाफाश

वीडियो के दौरान वह सेगमेंट भी दिखाया गया है जो रितेश देशमुख आकांक्षा चमोला को ही बता रहे हैं कि उनके पास सिर्फ एक लाइफ लाइन बची है और दो खत्म हो गई है क्योंकि उनका सीक्रेट आउट हो गया है। यह सुनकर आकांक्षा हैरान रह जाती है इसके बाद रितेश में दिखाते हैं की लाइफ लाइन कैसे खर्च हुई है। शो की एक ओर कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने एक्ट्रेस के बायसेक्सुअल होने का सीक्रेट आउट कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews