Adipurush Release: आदिपुरुष देखने पहुंचे भगवान हनुमान, उड़े ऑडियंस के होश

Adipurush Release

Adipurush Release Video: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष सिनेमा घर में रिलीज हो चुकी है और फैंस बड़ी ही एक्साइटमेंट के साथ फिल्म देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं। रिलीज होते फिल्म ट्विटर पर छा गई है और अभी से इसके ब्लॉकबस्टर होने का अंदाजा लगाया जाने लगा है।

कुछ समय पहले मेकर्स ने ये घोषणा की थी कि फिल्म की हर स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाएगी। इस बात को लेकर कई सारे सिनेमाघरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। जहां एक सीट खाली रखी गई है और कुछ जगहों पर भगवान हनुमान की तस्वीरें रखी हुई है।

इन सब के बीच एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो देखने के बाद हर कोई यही बोल रहा है कि स्वयं हनुमान जी फिल्म देखने के लिए थिएटर में पहुंचे हैं।

आदिपुरुष देखने पहुंचे हनुमान

https://twitter.com/Single_Sintakay/status/1669536228314853377?t=IV5UfEu7_CoSVksiEgbiUw&s=19

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय डायरेक्टर ओम राउत को इमोशनल होते हुए देखा गया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जहां भी रामायण का पाठ होता है, वहां हनुमान जरूर पहुंचते हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने सभी थिएटर के बजरंगबली के लिए सीट रिजर्व रखने की अपील की थी।

इसके बाद अब इंटरनेट पर तेजी से तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। जिनमें थिएटर की सीट पर हनुमान जी की तस्वीरें दिखाई दे रही है। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्क्रीनिंग के दौरान बंदर थियेटर में पहुंच गया। बंदर को अपनी आंखों के सामने देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि हनुमान जी खुद ये फिल्म देखने के लिए यहां पर आए हैं।

ब्लॉक बस्टर होगी आदिपुरुष

फिल्म रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग और थिएट्रिकल राइट्स के जरिए करोड़ों रुपए की कमाई हो चुकी है। इसे देखकर ये कहा जा सकता है कि ये ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है और अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टक्कर दे सकती है। ओपनिंग डे पर इसके 50 करोड़ का कलेक्शन करने की बात कही जा रही है। अब ये देखने वाली बात होगी कि लोग इस फिल्म पर कितना प्यार बरसाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews