Madhu Mantena और Ira Trivedi के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला, इस अंदाज में नजर आए स्टार्स

Madhu Mantena

Madhu Mantena Ira Trivedi Wedding: चर्चित क्रॉस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता के पूर्व पति और जाने माने प्रोड्यूसर मधु मंटेना 11 जून को योग टीचर इरा त्रिवेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गए। कपल ने एक निजी समारोह में एक दूसरे को जीवनसाथी के तौर पर स्वीकार किया। शादी के बाद कपल ने एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

Madhu Mantena Ira Trivedi Wedding में पहुंचे ये सितारे

कपल के वेडिंग रिसेप्शन में अनिल कपूर, अनुपम खेर, ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, राकेश रोशन समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सोनाली बेंद्रे को यहां अपने पति के साथ देखा गया, इस दौरान वो येलो रंग के सिल्क सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थी।

ऋतिक रोशन यहां अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था और सबा पिंक कलर के इंडियन आउटफिट में नजर आई, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।

हुमा कुरैशी जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी एक बार फिर एक साथ इस वेडिंग रिसेप्शन में दिखाई दी। राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे इस दौरान दोनों की जोड़ी प्यारी लग रही थी।

इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर को भी यहां पर देखा गया उनके हाथों में चोट लगी थी और उन्होंने सीलिंग पहना हुआ था, इसके बावजूद भी उनका लुक कमाल का लग रहा था। वहीं अनिल कपूर भी इस रिसेप्शन पार्टी में नजर आए और हमेशा की तरह सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। इस दौरान अनिल कपूर, अनुपम खेर और राकेश रोशन एक दूसरे के साथ पोज देते दिखाई दिए।

इस शादी में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एंट्री भी देखी गई और उनके आते ही माहौल बदल गया। उन्होंने वहां पहुंचते ही रितिक रोशन से मुलाकात की और हाथ मिलाया आमिर खान से बात करते हुए भी दिखाई दिए।

हमेशा की तरह इस बार भी अपने चिर परिचित अंदाज में जैकी श्रॉफ यहां पर पौधा लेकर पहुंचे। सभी जानते हैं कि उन्हें पेड़ पौधों से कितना लगाव है और वह गिफ्ट के तौर पर हर किसी को पौधा ही देते हैं। हाथों में या फिर गले में एक पौधा लटकाए हुए देखा जाता है। इस रिसेप्शन में भी वो इसी अंदाज में पहुंचे।

इसके अलावा यहां पर कार्तिक आर्यन, मधुर भंडारकर, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, जेनेलिया डिसूजा, जुनैद खान, चंकी पांडे, राहुल बोस, आशुतोष गोवारिकर, अलाय एफ समेत इंडस्ट्री के कई सितारों का जलवा देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews