माधुरी दीक्षित ने सुनाई ‘अजीब दास्तां’, रेट्रो लुक में दिखीं स्टनिंग

माधुरी दीक्षित ने सुनाई ‘अजीब दास्तां’, रेट्रो लुक में दिखीं स्टनिंग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। भले ही माधुरी दीक्षित बहुत सारी फिल्मों में नजर न आ रही हों, लेकिन उनकी पब्लिक अपीयरेंस कभी खत्म नहीं हुई। वे अक्सर टीवी शो और बॉलीवुड गेदरिंग में नजर आती हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी हमेशा रहती हैं। माधुरी दीक्षित अक्सर अपने फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आते हैं।

WhatsApp के नए फीचर में जानिए क्या है खास, इसे कैसे करें इस्तेमाल

हाल ही में माधुरी दीक्षित ने रेट्रो स्टाइल में एक पुराने गीत पर एक्ट किया है। “अजीब दास्तां है ये” गीत पर एक्सप्रेशन देते हुए माधुरी स्टनिंग लग रही हैं। उन्होने मरून कलर की साड़ी रहनी है और मल्टीकलर स्टोन के नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो के जरिये एक बार फिर वो अपने फैन्स का दिल जीतने के लिए तैयार है और इसे काफी तादाद में लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews