महाठग सुकेश चंद्रशेखर को बर्थडे पर आई Jacqueline Fernandez की याद, लिखा प्यार भरा खत

Sukesh letter to Jacqueline

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से मुकेश चंद्र शेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी हुई हैं। एक्टर पर महा ठग से करोड़ों रुपए के गिफ्ट और पैसे लेने का आरोप लगा हुआ है और उनसे अब तक कई मर्तबा पूछताछ की जा चुकी है।

एक्ट्रेस के साथ नोरा फतेही और अन्य हसीनाओं के नाम भी इस केस में सामने आए हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जैकलीन की ही हो रही है। इन सबके बीच जेल में बंद महा ठग लगातार एक्ट्रेस को लेटर लिखता हुआ नजर आ रहा है। होली पर सुकेश ने एक्ट्रेस को पत्र लिखा था और उसके बाद अपने जन्मदिन के दिन वह फिर से जैकलीन को याद करता नजर आया।

सुकेश का Jacqueline Fernandez को खत

तिहाड़ जेल में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन के दिन एक्ट्रेस को याद करते हुए प्यार भरा खत लिखा है। लेटर में सुकेश ने लिखा कि मेरी प्यारी बॉम्मा अपने बर्थडे पर मैं तुम्हें बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं और तुम्हारे और मेरे बीच की एनर्जी को मिस कर रहा हूं।

Jacqueline Fernandez

आगे महा ठग में लिखा मेरे पास शब्द नहीं है लेकिन मैं यह बात अच्छे से जानता हूं कि तुम्हारे अंदर मेरे लिए मौजूद प्यार कभी भी खत्म नहीं होगा। तुम्हारे खूबसूरत से दिल में क्या चल रहा है वह मैं जानता हूं उसके लिए मुझे किसी सबूत की जरूरत नहीं है और यही बात है जो मेरे लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन के प्यार को अपने लिए जीवन का सबसे अच्छा गिफ्ट बताया है। खत में उसने लिखा है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और मुझे अपना दिल देने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया, इसके अलावा उसने जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा है।

पहले भी जैकलीन फर्नाडीज को लिखा था खत

ये पहली बार नहीं है जब सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एक्ट्रेस के नाम पर खत लिखा है। इससे पहले भी वह अपने दिल की बात खत के जरिए बता चुका है। होली के मौके पर लेटर लिखते हुए उसने कहा था कि मैं वादा करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी के सारे खोए हुए रंग तुम्हारे लिए वापस लेकर आऊंगा।

Jacqueline Fernandez

बता दें कि चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी है और फिलहाल इस मामले में तिहाड़ जेल की हवा खा रहा है। उस पर जैकलीन के साथ अन्य बॉलीवुड और टेलीविजन की अभिनेत्रियों को करोड़ों रुपए के महंगे महंगे तोहफे देने का आरोप लगा है और इस मामले में पुलिस और ईडी की जांच पड़ताल लगातार जारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews