तलाक के बाद 5 करोड़ की एलिमनी पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, हेटर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

जय भानुशाली और माही विज तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। उनके अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही है। इसपर अब एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है।
Mahhi Vij, Jay Bhanushali

माही विज और जय भानुशाली का नाम इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। सालों तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद अब इनका तलाक हो गया है। कुछ समय पहले भी इनके अलगाव की खबरें सामने आई थी, जिसे इन्होंने खारिज कर दिया था लेकिन अब यह सच में अलग हो चुके हैं। कपल का यह फैसला सामने आने के बाद लोग उन्हें ताने मार रहे हैं।

जब से यह जानकारी सामने आई है कि माही विज ने जय भानुशाली से तलाक ले लिया है तब से तरह-तरह की बातें की जा रही है। लोगों का कहना है कि माही ने 5 करोड़ की एलिमनी ली है। अब इन सारी बातों पर एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने है।

कपल ने तोड़ी चुप्पी

कपल ने सोशल मीडिया पर चल रही बातों को लेकर कहा कि उन्होंने अपनी सहमति से अलग होने का फैसला किया है और वह अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे। एक्ट्रेस ने यूट्यूब से एक ब्लॉग शेयर किया है जिसमें वह सारे दावों और नफरत भरे कमेंट्स पर अपना रिएक्शन दे रही हैं।

माही ने दिया रिएक्शन

माही ने अपने तलाक की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें कोई ड्रामा नहीं है बल्कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने कहा मैं जय से अलग हो गई हूं हमारा तलाक हो गया है लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हम दोनों बहुत शांति वाले लोग हैं। हमें किसी भी तरह का झगड़ा, ड्रामा या गंदगी पसंद नहीं है। हमने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है कि अलग-अलग रास्ते अपनाना अच्छा है।

हेटर्स को दिया जवाब

माही ने नफरत भरे कमेंट्स का भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा मैं कमेंट सेक्शन में बहुत कुछ पढ़ रही हूं। लोग पूछ रहे हैं कि हमने बच्चे क्यों गोद लिए हमारे बच्चे क्यों हुए। उन्होंने कहा कि हमारा बैंक अकाउंट खाली नहीं है हम अपने बच्चों की देखभाल कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि जय अपनी जिम्मेदारियों से भाग गया है या मेरे पास कुछ भी नहीं है। तीनों बच्चे पहले की तरह अपनी जिंदगी जीते रहेंगे।

एलिमनी पर दिया जवाब

माही ने कहा कि उनके बच्चे अपने माता-पिता से यह सीखेंगे की झगड़े के बजाय अच्छे और शांतिपूर्ण तरीके से अपने रिश्ते को कैसे खत्म किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह बच्चों के लिए एक बहुत अच्छा उदाहरण है कि अगर चीज ठीक नहीं चल रही है तो यह मतलब नहीं है कि जब अलग होने का समय आए तो एक दूसरे को अदालत में घसीट करें बुरा व्यवहार कर बच्चों को इसमें शामिल किया जाए। रिश्तों में नेगेटिविटी लाने की जरूरत नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि मैंने 5 करोड़ एलिमनी ली है ऐसी बातें चल रही है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।

माही ने यह भी कहा कि हमारे बच्चे मुझ पर और जय पर गर्व करेंगे की मम्मी और पापा शादी को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसे शांत और बेहतर तरीके से संभाला। एक समय ऐसा आता है जब आपको एहसास होता है कि शांति से बढ़कर कुछ भी नहीं है और कोई भी व्यक्ति आपकी शांति से बढ़कर नहीं होता।

सम्मान करने की अपील

अपने ब्लॉग में उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह बिल्कुल ठीक है और फैंस को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। माही ने कहा मैं ठीक हूं और बच्चों का जितना हो सकेगा उतना ख्याल रखूंगी, जो भी कर सकती हूं करूंगी। जय भी अपना फर्ज निभाएगा। हमारी निजता और फैसले का सम्मान करें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews