Maidaan Teaser: अब फुटबॉल के मैदान में गोल दागते नजर आएंगे Ajay Devgan, रिलीज हुआ धमाकेदार टीजर

Maidaan Teaser

Maidaan Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म भोला के जरिए फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म थियेटर में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इसकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं और मूवी को लेकर कई सारे ट्वीट किए जा रहे हैं।

अपनी फिल्म के शानदार रिस्पांस के बीच अजय देवगन ने चाहने वालों को एक और बड़ा तोहफा दिया है और उनकी जून में रिलीज होने वाली फिल्म मैदान का टीजर रिलीज कर दिया गया है। छोटे से टीजर में फुटबॉल गेम के गोल्डन पीरियड की कहानी दर्शाई गई है जो बहुत ही शानदार लग रही है।

यहां देखें Maidaan Teaser

मैदान के इस शानदार टीजर में फुटबॉल के उस गोल्डन दौर को दिखाया गया है, जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन साबित हुआ था। टीजर की शुरुआत हेलसिंकी ओलंपिक मैदान से हो रही है जिसमें भारतीय प्लेयर भारी बारिश में युगोस्लाविया के प्लेयर्स के साथ मुकाबला करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

1 मिनट 30 सेकंड के इस सीजन में 1952 से लेकर 1962 तक के गोल्डन पीरियड को दर्शाया गया है, समय ऐसा था जब भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी किस तरह से भरी बारिश में बिना जूतों के खेल रहे हैं। दनादन गोल मारते भारतीय खिलाड़ियों का ये उत्साह किसी को भी रोमांचित कर सकता है।

कोच बने है अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार हैं जो हमेशा दर्शकों के लिए कुछ हटकर और बेहतरीन फिल्में लाने की कोशिश करते हैं। दृश्यम के इतने सालों बाद आई दृश्यम 2 के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के बाद भोला और अब मैदान के साथ वह सभी को अपना दीवाना बनाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Maidaan Teaser

इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। उस दौर के हिसाब से पैंट, शर्ट और मूंछों में एक्टर का गेटअप  भी काफी शानदार लग रहा है। उन्होंने हाथों में एक बैग पकड़ा हुआ है और साथ में छाता भी है और वह फुटबॉल को किक मारते दिखाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीर पर लिखा है वन मैन, वन बिलीफ, वन स्पिरिट, उससे समझा जा सकता है कि यह उस समय की कहानी है जब एक कोच ने अपने भारतीय खिलाड़ियों को विपरीत परिस्थितियों में लड़ने के लिए तैयार किया होगा।

ऐसी है कहानी

अजय देवगन इस फिल्म में कोच की भूमिका में नजर आ रहे हैं जो एक छोटे से मैदान पर अपने खिलाड़ियों को तैयार करते हैं और उन्हें ओलंपिक के मैदान तक ले जाने का जिम्मा अपने कंधे पर उठाते हैं। छोटे से टीजर में यह बात बड़ी ही खूबसूरती से दिखाई गई है कि अपने खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाने में उन्हें किस तरह की मेहनत करनी पड़ी होगी।

Maidaan Teaser

टीजर में आखिर में अजय देवगन को एक दमदार डायलॉग बोलते हुए भी देखा जा रहा है जिसमें वह कहते हैं कि आज मैदान में उतरना 11 को है, लेकिन खेलना सिर्फ एक को है। इसी के साथ बैकग्राउंड साउंड भी बहुत धांसू नजर आ रहा है। लंबे समय के बाद कोई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ऑडियंस का मनोरंजन करती हुई दिखाई देने वाली है।

मैदान में दिखेंगे ये सितारे

अजय देवगन के साथ एक फिल्म में साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसके अलावा गजराज राव और बंगाली एक्ट्रेस रुद्राणी भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है और इसे 23 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाने वाला है।

Maidaan Teaser

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews