‘मैं अटल हूं’ के टीजर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, पूर्व प्रधानमंत्री के किरदार में दिखे पंकज त्रिपाठी, जल्द रिलीज़ होगा ट्रेलर

Pankaj Tripathi

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक है। अपने अभिनय के चलते उन्होंने लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीता है। अब वे जल्द भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे अटल बिहारी वाजपेई की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार रहा है। अब जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है तो लोगों की उत्सुकता का कोई ठिकाना ही नहीं रहा।

पंकज त्रिपाठी की इस फिल्म का नाम ‘मैं अटल हूं’ है यह एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म के टीज़र को देखने के बाद लोगों में अलग ही उत्साह देखने को मिला है। अब फैंस को बस इस बात का इंतजार है कि कब जल्द से जल्द यह फिल्म रिलीज होगी। यह एक ऐसी फिल्म रहने वाली है। जिसमें पंकज त्रिपाठी दमदार किरदार को पर्दे पर पेश करने वाले हैं।

कब रिलीज़ होगा ट्रेलर

टीचर देखने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पंकज त्रिपाठी ने इस किरदार को निभाने में काफी मेहनत की है। टीजर में वे लालकृष्ण आडवाणी के साथ किसी राजनीतिक मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद आज यानी 20 दिसंबर को ट्रेलर रिलीज होने वाला है।

कब रिलीज़ होगी फिल्म ‘मैं अटल हूं’

पंकज त्रिपाठी की यह बायोपिक फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। 19 दिसंबर यानी बीते कल ठीक 1 महीने पहले फिल्म मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म भारत के तीन बार रह चुके प्रधानमंत्री के जीवन की झलक पेश करेगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews