Pathaan Trailer : पठान की रिलीज से पहले मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, लीक हुआ वीडियो

Pathaan Trailer

Pathaan Trailer : बॉलीवुड के किंग खान उर्फ़ शाहरुख खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान काफी ज्यादा विवादों से घिरी हुई है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है लेकिन उसके बाद भी फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इससे पहले ही इस फिल्म के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पठान के ट्रेलर को रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन इसी बीच फिल्म के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के मुताबिक, ‘पठान’ का 2 मिनट 37 सेकेंड का ट्रेलर 10 जनवरी के दिन रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा फिल्म मेकर्स द्वारा कर दी गई है। ये फिल्म यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा बनाई गई है। ये इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीद थी लेकिन इसी बीच मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज होने से पहले ऑनलाइन लीक हो गया है। क्योंकि फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब है।

जब से इस फिल्म का गाना बेशर्म रिलीज हुआ है तब से ही इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। ये गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वहीं अब ट्रेलर का रिलीज से पहले ही लीक हो गया इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर ने दावा किया है कि ये ‘पठान’ का ट्रेलर है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में शाहरुख़ खान को एक्शन मोड़ में देखा गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ये वीडियो ‘थम्स अप’ ऐड का है जिसे एडिट करके शेयर किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews