Malaika Arora के शानदार डांस परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो

Malaika Arora के शानदार डांस परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा ही अपनी हॉट अदाओं से फैंस का दिल जीत लेती है। एक्ट्रेस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते होते हैं। एक बार फिर मलाइका का सलमान खान की फिल्म के गाने मुन्नी बदनाम हुई पर डांस करता हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक क्लब लॉन्च इवेंट में मलाइका जॉर्जिया के Batumi शहर पहुंची। यहां उन्होंने अपने खूबसूरत ड्रेसिंग सेंस से लोगों को दीवाना बना दिया। अपनी खूबसूरत सी ड्रेस फ्लॉन्ट करने के बाद उन्होंने स्टेज पर जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान मलाइका काफी खुश नजर आई।

Must Read- BJP पर TMC ने साधा निशाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका के साथ कुछ बैकग्राउंड डांसर्स भी यहां पर नजर आ रही है। मलाइका ने यहां झंडू बाम हुई का हुक स्टेप भी किया। इसको देखने के बाद वहां मौजूद लोग तालियां और सीटी बजा रहे थे। स्ट्रैपलेस फ्लोर लेंथ गाउन में मलाइका अपना टोंड फिगर फ्लॉन्ट कर रही थी।

अपने पति अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। ये हमेशा एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews