रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का इंतजार खत्म, फिल्म OTT पर इस तारीख को होगी स्ट्रीम

सिनेमाघरों में शानदार सफलता के बाद रानी मुखर्जी की एक्शन-थ्रिलर 'मर्दानी 3' अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix के पास हैं और इसकी स्ट्रीमिंग की तारीख भी लगभग तय मानी जा रही है।
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का इंतजार खत्म, फिल्म OTT पर इस तारीख को होगी स्ट्रीम

सिनेमाघरों में करीब दो महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद रानी मुखर्जी की दमदार फिल्म ‘मर्दानी 3’ अब आपके घर पर दस्तक देने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली इस फिल्म को अब OTT पर रिलीज किया जा रहा है। जिन लोगों ने इसे बड़े पर्दे पर मिस कर दिया, उनका इंतजार अब खत्म होने वाला है।

रानी मुखर्जी ने एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में जान डाल दी और फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी खूब तारीफ मिली। 30 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अब अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।

Netflix पर कब से होगी स्ट्रीम?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘मर्दानी 3’ के डिजिटल राइट्स स्ट्रीमिंग जायंट Netflix ने खरीदे हैं। फिल्म 27 मार्च को प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है। हालांकि, मेकर्स या नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आमतौर पर फिल्में अपनी थिएट्रिकल रिलीज के 8 हफ्तों के बाद ही OTT पर आती हैं, और इस हिसाब से मार्च का आखिरी हफ्ता ही इसकी रिलीज का समय बनता है।

बॉक्स ऑफिस पर कैसे चला रानी का जादू?

इस फिल्म की कहानी 93 युवा लड़कियों के गायब होने के एक सनसनीखेज मामले पर आधारित है, जिसे सुलझाने की जिम्मेदारी ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय को मिलती है। आयुष गुप्ता की लिखी और अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।

फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, लेकिन दमदार कहानी और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के चलते इसने रफ्तार पकड़ ली। पहले हफ्ते में 26.5 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने कुल 60.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। यह कलेक्शन दिखाता है कि दर्शकों को रानी का एक्शन अवतार कितना पसंद आया। अब यही वजह है कि फिल्म की OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews