शादी के बंधन में बंधी Masaba Gupta, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें, देखें यहां

Masaba Gupta

Masaba Gupta: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) की बेटी मसाबा गुप्ता इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। लंबे समय से वह एक्टर सत्यदीप मिश्रा (Satyadeep Misra) को डेट कर रहीं थी और आज एक प्राइवेट सेरेमनी में दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो वायरल हो रही है।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

मसाबा गुप्ता को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई अपनी पॉपुलर वेब सीरीज मसाबा मसाबा में देखा गया था। इस शो में मसाबा के पति का किरदार सत्यदीप मिश्रा ने ही निभाया था। जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात सेट पर ही हुई थी और इनके बीच हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की उम्र में लगभग 18 साल का अंतर है लेकिन फिर भी यह शादी के बंधन में बंध चुके हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया है।

Masaba Gupta ने शेयर की तस्वीर

मसाबा गुप्ता ने अपनी शादी की तस्वीरें खुद ही इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की है। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि शांति से भरे हुए समंदर में आज मैंने शादी कर ली है हमारा आने वाला जीवन ढेर सारे प्यार, शांति और स्थिरता के नाम है। उम्मीद है यह बहुत ही जबरदस्त होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

कपल की है दूसरी वेडिंग

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा दोनों की ही यह दूसरी शादी है। इससे पहले मसाबा ने बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर मधु मंटेना से शादी की थी। 2015 में शादी करने के बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं सत्यदीप मिश्रा साल 2009 में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी से शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन 2013 में यह अलग भी हो गए। अब मसाबा और सत्यदीप एक दूसरे को हमसफर मान चुके हैं।

Masaba Gupta ने तैयार किए आउटफिट

अपनी शादी की तस्वीरों में मसाबा गुप्ता पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। सभी जानते हैं कि वह एक फेमस फैशन डिजाइनर है और उन्होंने अपने ही ब्रांड के कपड़े अपनी शादी में पहने थे। उनके साथ ट्विनिंग करते हुए सत्यदीप मिश्रा भी बर्फी पिंक रंग की सिल्क शेरवानी में दिखाई दिए। मसाबा ने पिंक कलर के लहंगे के साथ गोल्ड रंग की ज्वेलरी पहनी थी जिसमें वह खूबसूरत लग रही हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें मसाबा के पिता विवियन रिचर्ड्स भी नजर आ रहे हैं। पूरी फैमिली इस दौरान बहुत खुश नजर आई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews