अब OTT पर जमकर मचेगी धूम, जानें कब और कहां रिलीज हो रही ‘मस्ती 4’

मस्ती की चौथी किस्त नवंबर के महीने में रिलीज की गई थी। थिएटर के बाद अब ये ओटीटी पर आने को बिल्कुल तैयार है। चलिए जान लेते हैं इसे कहा देख सकते हैं।
Mastiii 4

पिछले साल नवंबर के महीने में मस्ती 4 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त थी जिसे दर्शकों ने मिलाजुला रिस्पांस दिया। अगर आप थिएटर को जगह घर पर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

वैसे घर पर इसे आप फैमिली के साथ नहीं देख सकते क्योंकि ये एडल्ट कॉमेडी मूवी है लेकिन इसे दोस्तों के साथ एंजॉय किया जा सकता है। चलिए जान लेते हैं कि इसे कब और कहां स्ट्रीम किया जा सकता है।

कहां रिलीज होगी मस्ती 4

मस्ती 4 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज किया जाने वाला है। इसे 16 जनवरी से आप घर बैठे देख सकते हैं। वैसे इसे वही लोग देख पाएंगे जिन्होंने सब्सक्रिप्शन लेकर रखा है।

नजर आएंगे ये कलाकार

मिलाप मिलन जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, तुषार कपूर, श्रेया सिंह, नरगिस फाखरी, रूही सिंह, शाद रंधावा, तारा सुमनेर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

कब आई थी पहली फिल्म

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2004 में रिलीज की गई थी। 2013 में ग्रैंड मस्ती आई। 2016 में ग्रेट ग्रैंड मस्ती रिलीज की गई। वहीं 21 नवंबर 2025 को मस्ती 4 रिलीज हुई। 40 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 15 करोड़ तक की कमाई की। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया क्योंकि इसे 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोग ही देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews