MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

OTT पर रिलीज हुई पॉलिटिकल थ्रिलर मायासभा, 9 एपिसोड में देखें सत्ता के संघर्ष की अनूठी कहानी

पॉलिटिकल थ्रिलर मायासभा आज दर्शकों के लिए सोनी लिव पर रिलीज कर दी गई है। अगर सत्ता के संघर्ष की कहानी आप भी देखना चाहते हैं तो आसानी से इसे स्ट्रीम कर सकते हैं।
Mayasabha

दर्शकों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े के साथ-साथ आजकल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर भी काफी कुछ उपलब्ध रहता है। अगर आप भी अलग-अलग तरह की वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं तो एक शानदार पॉलिटिकल थ्रिलर OTT पर एंट्री मार चुकी है। ‘मायासभा’ नाम की सत्ता के संघर्ष की यह कहानी अपने 9 एपिसोड में आपका जबरदस्त मनोरंजन करेगी।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए एक्शन से लेकर रोमांस, कॉमेडी, थ्रिलर, हॉरर, सस्पेंस सब कुछ उपलब्ध है। अगर आप थ्रिलर देखने के शौकीन है और पॉलिटिकल फिल्में आपको अच्छी लगती है तो यह वेब सीरीज समझिए आपके लिए बेस्ट है। चलिए जान लेते हैं कि आप इसे कहां देख सकते हैं और इसमें आपको क्या देखने को मिलने वाला है।

OTT पर देखें मायसभा (Mayasabha)

बॉलीवुड की तरह दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने में साउथ इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है। समय-समय पर एक से बढ़कर एक फिल्में बड़े परदे से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाती रहती है। अब तेलुगु भाषा की ‘मायासभा’ दर्शकों के लिए पेश की गई है। इसमें आपको एक्ट्रेस दिव्या दत्ता दिखाई देंगे जिन्होंने अपना तेलुगू डेब्यू किया है। इसके अलावा साउथ एक्टर आदि, सिद्धार्थ और चैतन्य राव जैसे कलाकार भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस सीरी को देव कट्टा और किरण जय कुमार ने मिलकर डायरेक्ट किया है।

ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 7 अगस्त यानी आज ही स्ट्रीम कर दी गई है। आप बहुत आसानी से ऑनलाइन ऐप पर जाकर इस सीरीज का आनंद हिन्दी में भी ले सकते हैं।

कैसी है कहानी

यह बहुत ही शानदार पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें आपको 90 के दशक में आंध्र प्रदेश के दो बड़े नेताओं के सफर और आपसी संबंधों की कहानी देखने को मिलेगी। एपिसोड में बताया गया सस्पेंस और रोमांच आपको इससे बांधे का काम करने वाला है। यह कहां जा रहा है कि यह कहानी चंद्रबाबू नायडू और वाय एस राजशेखर रेड्डी के जीवन से प्रेरित होकर बनाई गई है। इनके बनते बिगड़ते हुए रिश्ते को सीरीज का मुख्य बिंदु बताया जा रहा है। किस तरह से सत्ता का संघर्ष नेताओं में होता है यह आपको सीरीज में देखने को मिलेगा। दर्शकों को यह कहानी पसंद आई तो यह मस्ट वॉच सीरीज में अपनी जगह बना सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
OTT पर रिलीज हुई पॉलिटिकल थ्रिलर मायासभा, 9 एपिसोड में देखें सत्ता के संघर्ष की अनूठी कहानी