OTT पर कल रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म, IMDb पर मिली है 9.5 की रेटिंग, यहां जानिए फिल्म का नाम

दर्शकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, जो थिएटर में यह धमाकेदार मूवी देखने से छूट गए थे। अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मूवी देख सकते हैं। बता दें, IMDb पर 9.5 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर OTT पर कल रिलीज होगी।
OTT पर कल रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म, IMDb पर मिली है 9.5 की रेटिंग, यहां जानिए फिल्म का नाम

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। अब इस फिल्म के मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज करने का निर्णय लिया है। यह फिल्म दर्शकों का ध्यान अपनी अनूठी कहानी और शानदार प्रदर्शन के लिए खींच रही है। बता दें, इस फिल्म का नाम ‘मीशा’ है। यह फिल्म हमें एक नया दृष्टिकोण पेश करती है। यह कोई सामान्य फिल्म नहीं है बल्कि हमारी रात-दिन की जिंदगी में हम जो देखते हैं, सुनते हैं या समझते हैं, उन सभी पहलुओं को यह फिल्म बहुत अच्छे से दर्शाती है।

जैसे दोस्ती, अहंकार, राजनीति जैसे विषयों को भी इस फिल्म में अच्छी तरह से दिखाया गया है। निर्देशक ने दोस्ती और ईर्ष्या के बीच के संबंध को भी बेहतर तरीके से दिखाया है, जिसके चलते यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है और इसके चलते दर्शकों में इस फिल्म को देखने का उत्साह बना हुआ है।

फिल्म के बारे में

मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘मीशा’, जिसका निर्देशन एम.सी. जोसेफ ने किया है, 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काथीर, शाइन टॉम चाको, सुधीर कोप्पा और हकीम शाहजहां जैसे कलाकार नजर आते हैं। कहानी एक फॉरेस्ट गार्ड और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आगे चलकर रोमांचक मोड़ आता है। इस फिल्म की दमदार कहानी को काफी सराहना मिली है, जिसके चलते मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज करने का निर्णय लिया है।

कब होगी रिलीज

मलयालम थ्रिलर फिल्म ‘मीशा’ को आप 12 सितंबर की रात से OTT प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे। इस फिल्म को दर्शक Sun NXT और OTTplay Premium प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। फिल्म मलयालम और तमिल दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराई गई है। दर्शकों को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार काफी समय से था। इसी के चलते इसे OTT पर रिलीज किया जा रहा है ताकि जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, वे अब घर पर रोमांचक कहानी और शानदार अभिनय का अनुभव ले सकें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews