Bigg Boss OTT 2 का हिस्सा बनेंगी Mia Khalifa? मेकर्स ने किया अप्रोच

Mia Khalifa

Mia Khalifa In Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का आने वाला शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाने वाला है और मेकर्स बड़े लेवल पर तैयारियां कर रहे हैं। हाल ही में इसका प्रोमो और एंथम सामने आया है और अब शो में पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट के नाम आना भी शुरू हो गए हैं। बिग बॉस के घर में लॉक होने वाले जिन कंटेस्टेंट के नाम सामने आए हैं उसमें से एक नाम ऐसा है जिसे सुनने के बाद कोई भी चौंक जाएगा। ये नाम किसी और का नहीं बल्कि एडल्ट फिल्मों की क्वीन कही जाने वाली मिया खलीफा का है।

Mia Khalifa की होगी एंट्री?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के मेकर्स ने ओटीटी सीजन 2 के लिए उनसे संपर्क किया है। फिलहाल एक्ट्रेस ने क्या रिस्पांस दिया है इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। हालांकि, की पहली बार नहीं है जब उन्हें अप्रोच किया गया है। बिग बॉस सीजन 9 के लिए भी उन्हें बुलाया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Mia K. (@miakhalifa)

सनी से शुरू हुआ ट्रेंड

बिग बॉस के घर में एडल्ट स्टार को बुलाने का यह ट्रेंड सनी लियोनी के समय से शुरू हुआ है। इस शो में हिस्सा लेने के बाद जैसे उनके करियर को पंख मिल गए। ऐसा हो सकता है मिया का करियर भी इसी तरह से चेंज हो जाए क्योंकि उन्होंने एडल्ट फिल्में करना छोड़ दी है और वह चाहती हैं कि उन्हें मेन स्ट्रीम का काम मिले। ऐसे में बिग बॉस उनके लिए एक अच्छा प्लेटफार्म साबित हो सकता है। खबर सामने आने के बाद दुनिया भर में उन्हें चाहने वाले काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और उनके शो में आने का इंतजार कर रहे हैं।

राज कुंद्रा को मिला ऑफर

यह खबर भी सामने आ रही है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भी ओटीटी सीजन 2 का न्योता दिया गया है। उन्हें अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के केस में जेल जाते हुए देखा गया था और इसके बाद से वह मीडिया के सामने अपना चेहरा मास्क से कवर करके ही आते हैं। खबर सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मजे लेना शुरू कर दिए हैं और कह रहे हैं कि मियाऔर राज एक ही प्लेटफार्म पर आएंगे तो काफी कुछ देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews