Mirzapur 3 Release Date : ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट का अनोखे अंदाज में ऐलान, पहेली सुलझाने पर ही तारीख आएगी सामने!

Mirzapur 3 Release Date : अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट के साथ इस अनोखे ट्विस्ट ने दर्शकों के बीच एक नई हलचल मचा दी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स कब और कैसे इस रहस्य से पर्दा उठाते हैं।
Mirzapur 3 Release Date : ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट का अनोखे अंदाज में ऐलान, पहेली सुलझाने पर ही तारीख आएगी सामने!

Mirzapur 3 Release Date : लोगों की पसंद बन चुके ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अब एक के बाद एक धमाकेदार कंटेंट रिलीज़ हो रहे हैं। वहीं इन सबके बीच, सभी की नजरें हिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीसरे सीजन पर टिकी हुई हैं। दरअसल फैंस लंबे समय से उनके सबसे पसंदीदा वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन हाल ही में इससे जुडी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने इस वेब सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, लेकिन इस ऐलान के साथ एक ट्विस्ट भी है। बता दें कि मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक पहेली रखी है, जिससे उन्हें रिलीज डेट का पता लगाना होगा।

रिलीज डेट की पहेली:

दरअसल पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येन्दु शर्मा और कुलभूषण खरबंदा स्टारर ‘मिर्जापुर 3’ के मेकर्स ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को एक उलझन में डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक मेकर्स ने यह पोस्टर अमेजॉन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वहीं आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर लंबे समय से इस सीरीज को लेकर चर्चा हो रही है। जिसके चलते जैसे ही यह पोस्टर पोस्ट किया गया इसपर फैंस ने जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

दरअसल पोस्टर में दर्शकों से रिलीज डेट ढूंढ़ निकालने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार इस पोस्टर में एक सीन दिखाया गया है ‘जिसमें ‘गुड्डू पंडित’ गद्दी पर बैठा हुआ है, ‘गोलू गुप्ता’ बगल में खड़ी है, वहीं पॉटर में जमीन पर ‘कालीन भैया’ खून से लथपथ पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, और ‘मुन्ना भैया’ भी लहुलुहान दीवार के सहारे पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, और इसके साथ ही पोस्टर में ‘बाबूजी’ व्हीलचेयर पर बैठकर तमाशा देख रहे हैं।’

कैसे पता लगाएं रिलीज़ डेट?

वहीं मेकर्स ने इस पोस्टर को साझा करते हुए कहा है कि ‘इसमें छिपी हुई रिलीज डेट का पता लगाएं। यदि पोस्टर को ध्यान से देखें, तो ‘मिर्जापुर 3’ के 7 लोग दिख रहे हैं। इसके साथ ही जमीन पर 7 कालीन बिछे हुए हैं और पोस्टर में 7 बंदूकें भी दिखाई दे रही हैं। इस आधार पर यह कयास लगाया जा रहा है कि यह सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इस साल जुलाई महीने की 7 तारीख को रिलीज हो सकती है। हालांकि, इस सीरीज की सटीक रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

दर्शकों की प्रतिक्रिया

हालांकि मेकर्स के इस अनोखे अंदाज में रिलीज डेट के ऐलान ने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। फैंस सोशल मीडिया पर इस पहेली को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। कुछ फैंस ने यह अनुमान लगाया है कि सीरीज 7 जुलाई को रिलीज होगी, जबकि कुछ अन्य दर्शकों का मानना है कि मेकर्स किसी और तारीख की ओर इशारा कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews